Giridih

गिरिडीह में मवेशी लदे दो वाहन जब्त, दो गिरफ्तार

Giridih: गिरिडीह के बगोदर थाना पुलिस ने रविवार सुबह थाना इलाके के हेशला में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 22 गोवंश लोड दो मालवाहक वाहनों को जब्त किया. एसडीपीओ धनंजय राम के नेतृत्व में बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार ने हेश्ला में छापेमारी किया. और गोवंश लोड दोनो गाड़ियों को जब्त किया. इस दौरान दोनो गाड़ियों के चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. और पूछताछ में एक गाड़ी के चालक सद्दाम ने बताया की गोवंश दोनो गाड़िया बिहार से बंगाल के मुर्शिदाबाद जा रहा था. लेकिन कहा, इसकी जानकारी उन्हें भी नहीं है. क्योंकि मुर्शिदाबाद के एक  स्लाटर हाउस में दोनो गाड़ियों को जाना था. जहा से प्रतिबंधित मांस का अवैध कारोबार किया जाता है. पूछताछ के दौरान सद्दाम ने कबूला की उन दोनों को मुर्शिदाबाद पहुंचने के बाद फोन कॉल कर बताया जाता की किस स्लाटर हाउस में गोवंश लोड गाड़ियों को पहुंचाना है.‌ और इसी क्रम में वो बिहार से मुर्शिदाबाद जाने के क्रम में बगोदर से गुजर रहे थे. जानकारी के अनुसार दोनो गाड़ियों के चालक भी बंगाल के ही रहने वाले बताए जा रहे. लेकिन दोनो वाहनों में गोवंशो को बेहद कुर्रता से लोड किया गया था. और कुछ गोवांश को गंभीर चोट भी लगी है. जिन्हें मधुबन गोशाला भेज कर इलाज कराया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button