
Ranchi: चाईबासा में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने तीन आईईडी और स्पाइक होल बरामद किया. जिसे मौके ओर ही नष्ट कर दिया गया. जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित गोईलकेरा थाना क्षेत्र के मारादिरी गांव के पास जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से लगाये गये तीन आईईडी और स्पाइक होल बरामद किया है. बरामद विस्फोटक बम निरोधक दस्ता की टीम मौके पर नष्ट कर दिया. इलाके में सुरक्षाबल नक्सल विरोधी अभियान चला रही है. गौरतलब है कि कोल्हान के जंगल में एक करोड़ के इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत कई बड़े नक्सली सक्रिय हैं. इसको लेकर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर लड़कियों की अश्लील फ़ोटो वायरल करने के नाम पर करता था ब्लैकमेल, गिरफ्तार




