
Chaibasa : रोटरी एवं रोटरेक्ट क्लब चाईबासा के संयुक्त पद ग्रहण समारोह का आयोजन एक होटल में किया गया है. जिसमें मुख्य अतिथि एवं प्रतिस्थापन अधिकारी के रूप में पूर्व मंडल राज्यपाल रोटेरियन डॉक्टर भरत उपस्थित थे. उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितेश मुंधड़ा एवं रोटरेक्ट के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सदाशिव खत्री को कॉलर पहना कर पद की शपथ दिलायी. इसके साथ ही निवर्तमान रोटरी अध्यक्ष महेश खत्री ने कॉलर नये अध्यक्ष रितेश मुंधड़ा को सुपुर्द किया.
इससे पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत किया कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम में जमशेदपुर से रोटेरियन संगीता झा, रामसेवक दुबे, मांगीलाल चावला एवं सतनाम कपिला उपस्थित थे. साथ ही रोटेरियन डॉक्टर विजया भरत भी कार्यक्रम में उपस्थित थी. नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितेश मूंधड़ा ने अपने नई टीम की घोषणा करते हुए बताया कि सचिव सौरव प्रसाद, उपाध्यक्ष निरंजन प्रसाद साव, सह सचिव हर्ष राज मिश्रा, कोषाध्यक्ष कुणाल साव, सार्जेंट एट आर्म्स देवजानी डे, क्लब प्रशिक्षक मदन लाल गुप्ता, संपादक हीना ठक्कर, तकनीक अधिकारी अमित पोद्दार, क्लब व्यस्थापक सुशील मुंधड़ा, वहीं निदेशक के रूप में सदस्यता डॉक्टर वीना मुंधड़ा, सामाजिक संपर्क गुरमुख सिंह खोखर, सेवा योजना विक्रम खिरवाल, रोटरी फाउंडेशन सुनीत खिरवाल, कार्यसमिति सचिव अनिल शर्मा को नियुक्त किया गया.
फोर वे टेस्ट को पूरा करता है रोटरी क्लब चाईबासा
इससे पूर्व सत्र का सचिव प्रतिवेदन रोटेरियन कविता शर्मा के द्वारा एवं रोट्रैक्टर अक्षय चौबे के द्वारा पढ़ा गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंडल राज्यपाल डॉ भरत ने कहा कि रोटरी क्लब चाईबासा फोर वे टेस्ट, जिसे रोटरी का मूल उद्देश्य के रूप में लिया जाता है. उसे पूरी तरह पालन करते हुए अपने कार्यक्रम निर्धारित एवं क्रियान्वित करता है. कार्यक्रम में स्वागत भाषण रोटेरियन महेश खत्री ने प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम में सहायक मंडल राज्यपाल रोटेरियन अनिल शर्मा भी उपस्थित थे. उन्होंने भी अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि रोटरी डायवर्सिटी, इक्वालिटी और इंक्लूजन पर विशेष रूप से कार्य कर रहा है और इसके तहत विभिन्न भाषा क्षेत्र समुदाय, लिंग के आधार पर हर क्षेत्र से सदस्य जोड़ रहा है, ताकि समाज के उत्थान में प्रत्येक क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके. कार्यक्रम में मंच संचालन रोटेरियन विक्रम खेरवाल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन गुरमुख सिंह खोखर ने दिया. इस अवसर पर रोटरी क्लब, रोटरेक्ट क्लब के सभी सदस्य एवं शहर के गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे.




