
Chaibasa : सदर प्रखंड प्रांगण में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा के नेतृत्व में “जन सहायता केंद्र” लगाया गया. प्रत्येक सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी जनता की सहायता के लिए युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण प्रखंड प्रांगण में मौजूद रहे. आज के जन सहायता केंद्र में वृद्धा पेंशन, आधार कार्ड सुधार से संबंधित, विकलांग प्रमाण पत्र एंव ट्राई साइकिल हेतु विभिन्न पंचायतों के लोग पंहुचे. ट्राई साइकिल से संबंधित आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीडीपीओ से वार्ता कर मतकमहातु पंचायत के कमरहातु गांव के बिरसा देवगम को नया ट्राई साइकिल दिया गया.
उनका ट्राई साइकिल खराब होने के कारण दैनिक कार्यों को करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि जन सहायता केंद्र के माध्यम से जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है. जन सहायता केंद्र में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, सदर विधानसभाध्यक्ष नरांगा देवगम, युवा नेता सन्नी रॉबर्ट अंथोनी मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- कभी जांबाजी तो कभी घटनाओं से हमेशा चर्चा में रहता है झारखंड का सबसे बड़ा रेस्क्यू करने वाला MI-17 Helicopter




