
Chakradharpur : कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रोवीसी डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय चक्रधरपुर का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के द्वारा विद्यार्थियों के लिए किये गये व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही महाविद्यालय की समस्याओं से अवगत हुए.
निरीक्षण के दौरान प्रोवीसी ने महाविद्यालय के स्टाफ रजिस्टर, लाइब्रेरी, क्लास रूम सहित अन्य चीजों की जांच की. वहीं खामियों को जल्द दुरुस्त करने की बात कही. इसके बाद प्रोवीसी ने महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में प्रिंसिपल एवं शिक्षकों के साथ बैठक कर विद्यार्थियों की हर समस्याओं का समाधान करने की बात कही. साथ ही प्रोवीसी ने महाविद्यालय की पॉलिटिकल साइंस की असिस्टेंट प्रोफेसर सविता कुमारी के द्वारा असाइनमेंट में अच्छे अंक देने के नाम पर यूजी सेकंड सेमेस्टर के विद्यार्थियों से पैसे की वसूली का वायरल वीडियो से संबंधित जानकारी प्राप्त की. साथ ही मामले में उनपर हुई कार्रवाई की जानकारी हासिल की. मौके पर कॉलेज के प्रो. पीएस षाड़ंगी, प्रो. एसपी रावत, प्रधान लिपिक पंकज प्रधान, किसन बहादुर, काकुल षाड़ंगी आदि मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- रांची में उपद्रव की घटना पर सांसद ने उठाए सवाल, कहा-आखिर प्रशासन ने क्यों नहीं की घटना से निपटने की तैयारी




