
Ranchi : तीन दिन से लापता एक यूवक की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफन कर दिया गया था. यह घटना सोनुआ थाना क्षेत्र की जहां से यूवक का शव आज सुबह बरामद किया गया. मृतक की पहचान बैधमारा गांव के निवासी मंगल सिंह मुंडा के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक यूवक बीते 4 नवंबर की रात से लापता था. मृतक की पत्नी के अनुसार वह रात को शौचालय जाने की बात कह कर घर से निकला. वह फिर वापस नहीं आया. अगले दिन मंगल सिंह मुंडा को काफी ढूंढा गया लेकिन उसका पता नहीं चल सका. घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.
इसे भी पढ़ेंः अवैध जमाबंदी पर होगी कार्रवाई, म्यूटेशन के लंबित मामलों का भी होगा निपटारा
पुलिस ने इस घटना को अपने संज्ञान में लेते हुए शक के आधार पर गांव के ही एक यूवक को पकड़ा. उससे पूछताछ करने पर उसने हत्या करने की बात बताई. और शव को रेलवे लाइन पास जमीन के नीचे दफन करने की जानकारी दी. हत्याकांड के आरोपी के साथ दो और लोग शामिल हैं. जो पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. अभी तक हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.
इसे भी पढ़ेंः पलामू: 9 माह से बिछड़ी यूपी की महिला को प्रशासन ने परिवार से मिलाया, लॉकडाउन के दौरान मार्च में मिली थी महिला




