News Wing
13 August, Ramgarh: झारखंड में महिलाओं के बाल कटने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. एक बाद एक रोजाना कई घटनाएं सामने आ रही हैं. वहीं इस मामले में रामगढ़ का भुरकुंडा काफी आगे चल रहा है. यहां लगातार तीन दिनों में तीन महिलाओं की चोटी कटने की घटना सामने आयी है.
यह भी पढ़ेंः रामगढ़ में भाई को राखी बांधने आयी महिला की कटी चोटी
रविवार सुबह कटी एक महिला की चोटी
रविवार सुबह को भी यह खबर फैली की भुरकुंडा में एक महिला के बाल किसी ने काट लिए. किसने काटे ना तो किसी ने देखा और ना ही किसी तरह का सुराग ही किसी के हाथ लगा. रविवार सुबह करीब छह बजे दुर्गा देवी नाम की महिला की किसी ने चोटी काट ली. चोटी कटने के बाद महिला और उसके घर वाले काफी घबराए हुए हैं. घटना के बाद से ही आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल है.
यह भी पढ़ेंः झारखंड के पलामू में कटी एक महिला की चोटी
11 और 12 अगस्त को भी कटी थी चोटी
रविवार यानि 13 अगस्त से पहले 12 अगस्त को भुरकुंडा के स्यासल में चोटी कटने की घटना सामने आयी थी. उससे पहले 11 अगस्त को रिवर साइड इलाके में महिला की चोटी कटने की घटना सामने आयी थी. किसी भी घटना के बाद किसी को कोई सुराग नहीं मिला.
यह भी पढ़ेंः झारखंड में अब तक चोटी कटने की पांच घटना, अंधविश्वास जादू-टोना या गिरोह सक्रिय पता नहीं




