Chaibasa

चाईबासा: नक्सलियों ने विस्फोट कर उड़ायी सड़क, पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए रखी IED

Chaibasa: चाईबासा में नक्सलियों का उत्पात नहीं थम रहा है. नक्सली एक के बाद एक घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं. इसी दौरान रविवार की देर रात नक्सलियों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लतार्सिका में आइईडी लगा कर सड़क को उड़ा दिया.

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने सड़क के किनारे आइईडी पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए लगायी थी.घटना की सूचना सोमवार को मिली. इसके बाद सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सलियों की धरपकड़ के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंःधमकी देने वाले जीत ऋषि का है चाईबासा व रामगढ़ का पतरातू कनेक्शन, तस्वीरों में देखिये

रणनीति के तहत पुलिस चला रही है अभियान

मिली जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने शनिवार की देर रात वन विभाग के भवन को विस्फोट कर उड़ा दिया था. और आस पास के इलाके में पुलिसकर्मी पर हमला करने के लिए आइईडी लगाई थी.लेकिन पुलिसकर्मी को आभास था कि नक्सलियों ने विस्फोटक लगाया होगा इसलिए बहुत ही रणनीति के तहत अभियान चलाया जा रहा है.

12 भवनों को विस्फोट कर उड़ाया

चाईबासा जिला के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत सैतवा वन प्रक्षेत्र के बरकेला स्थित कार्यालय, चेक नाका व आवासीय परिसरों को विस्फोट करके उड़ा दिया. माओवादियों ने शनिवार की देर रात को कई वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया.

बताया गया है कि माओवादियों ने वन विभाग के रेंज कार्यालय, गेस्ट हाउस व वनरक्षियों के लिए बने आवास सहित कुल 13 भवनों को बम से उड़ा दिया. साथ ही वहां रखे दर्जन भर वाहनों को फूंक दिया. इनमें दो पहिया वाहन भी शामिल हैं. इस तरह वन विभाग की संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है. नक्सलियों ने एक महिला वनकर्मी की जमकर पिटाई भी कर दी.

इसे भी पढ़ेंःJBVNL की ऑडिट रिपोर्ट में लिखा- प्रबंधन के रवैये से निगम संचालन पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button