Jamshedpur

कोल्हान यूनिवर्सिटी : पीजी सेमेस्टर वन की शुरू की गई नामांकन प्रक्रिया

Jamshedpur : कोल्हान यूनिवर्सिटी में पीजी सेमेस्टर वन की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है. पीजी सेमेस्टर 6 का परिणाम घोषित होते ही एडमिशन प्रकिया शुरू कर दी गई. गुरुवार से चांसलर पोर्टल को खोल दिया गया है. 21 नवंबर तक चांसलर पोर्टल खुला रहेगा. स्टूडेंट्स आज से आवेदन कर सकते हैं. संबंधित कागजात के साथ निर्धारित समय पर एडमिशन के लिए आवेदन करेंगे. 24 नवंबर तक प्रथम मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. जो संबधित कॉलेज, चांसलर पोर्टल व कोल्हान यूनिवर्सिटी के वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. एडमिशन प्रक्रिया भी 24 नवंबर से ही आरंभ होगी जो एक दिसंबर तक चलेगी. वहीं, सेकेंड मेरिट लिस्ट दो दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी. इसकी नामांकन प्रक्रिया दो दिसंबर से 9 दिसंबर तक चलेगी. 10 दिसंबर से सभी कॉलेज व विभाग में कक्षाएं आरंभ करने का निर्णय लिया गया है.

इसे भी पढ़ें- 40 फीसदी निशक्तता वाले स्टूडेंट्स को मिलेगा स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

 

Related Articles

Back to top button