
chaibasa : उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार जिले के सभी अंचलों में बुधवार को खतियानी रैयतों के उत्तराधिकारियों एवं आपसी बंटवारा के आधार पर दाखिल-खारिज करने हेतु विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित शिविर में भूमि से जुड़े मामलो में दो पक्षों में माध्यस्थ स्थापित करते हुए मामलों का निष्पादन किया गया. शिविर में संबंधित अंचल के अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, मुंडा-मानकी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सीआई सहित अन्य मौजूद रहे.
उपायुक्त ने जिले के सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित किया है कि अपने क्षेत्र में शिविर का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी सूचित करेंगे. साथ ही साथ सभी अंचलाधिकारी वैध दस्तावेज की जांच कर शिविर में आये मामलो में माध्यस्थ स्थापित करते हुए मामलों का निष्पादन करेंगे. जिले के सभी अंचलों में भूमि विवाद समाधान दिवस का आयोजन हफ्ते के प्रति बुधवार को अपराहन 11 से पूर्वाहन एक बजे तक संबंधित प्रखंड के थाना परिसर में किया जाएगा. शिविर में आम जनमानस के भूमि विवाद से जुड़े आपसी मामले में जिला प्रशासन के माध्यस्थ से निपटारा किया जा सकता है.




