
Jamshedpur : सोनारी थाना क्षेत्र के कुंजनगर स्थित अर्जुन इंक्लेव की रहनेवाली एक महिला के घर में घुसकर मारपीट और छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. इसे लेकर महिला के बयान पर अभय कुमार नायक, तपन मुखर्जी एवं उनके चार अन्य साथियों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज किया गया है. घटना बीते तेरह मार्च की ही है. हालांकि मामले की शिकायत सोमवार को थाने में की गई. अभय कुमार, तपन मुखर्जी और उनके साथियों पर महिला के घर से सामान ले जाने का भी आरोप है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
कदमा से स्कॉर्पियों की चोरी
कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर-चार से स्कॉर्पियो की चोरी हो गई. इस मामले में वाहन मालिक पवन कुमार के बयान पर थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. वे बिरसानगर जोन नंबर-तीन के ई ब्लॉक के रहनेवाले हैं. घटना बीते सोमवार की शाम करीब सात बजे की है. जानकारी के मुताबिक पवन अपनी स्कॉर्पियो लेकर शास्त्रीनगर पहुंचे थे. वहां सड़क किनारे वाहन लगाकर वे थोड़ी देर के लिए किसी काम से चले गये थे. वहां से वापस लौटने पर उन्होंने अपना वाहन गायब पाया. मामला घटना के दूसरे दिन मंगलवार को थाना पहुंचा. उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
बागबेड़ा पुलिस ने साइकिल चोरी के आरोपी को पकड़ा
इधर, बागबेड़ा थाना क्षेत्र के जयप्रकाश रोड स्थित एक घर से साइकिल चोरी के मामले में रोहित कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है. घटना बीते दिनों होली के दिन की है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : ताबाड़तोड़ फायरिंग से थर्राया कपाली, बच्चे को गोली लगी, एक अन्य को छूकर निकली, अफरातफरी मची




