GadgetsLead NewsSci & Tech

अगर आप WhatsApp इस्तेमाल करते हैं तो ये है आपके लिए बड़े काम की खबर

मल्टी डिवाइस सपोर्ट से एक साथ 4 अलग-अलग डिवाइस पर एक ही WhatsApp अकाउंट को चला सकेंगे

New delhi: दुनिया की सबसे लोकप्रिय इंस्टैंट मैसेजिंग सर्विस WhatsApp पिछले कई महीने से मल्टी डिवाइस सपोर्ट (Multi Device Support) फीचर लाने के लिए काम कर रही है. इससे यूजर एक से ज्यादा डिवाइस पर एक ही WhatsApp अकाउंट को इस्तेमाल कर पाएंगे. एक ताजा रिपोर्ट में WhatsApp के मल्टी डिवाइस व्हाट्सऐप (WhatsApp) के मल्टी डिवाइस सपोर्ट (Multi Device Support) फीचर से जुड़ी यह जानकारी टेक ब्लॉग WABetaInfo ने ट्वीट करके दी है.

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले हफ्ते WhatsApp ने मल्टी डिवाइस सपोर्ट (Multi Device Support) की टेस्टिंग शुरू की. एक ही WhatsApp अकाउंट से अलग-अलग डिवाइस को कंफिगर करके कॉल की टेस्टिंग हो रही है.सपोर्ट (Multi Device Support) फीचर की टेस्टिंग शुरू होने का पता चला है. WhatsApp के मल्टी डिवाइस सपोर्ट (Multi Device Support) फीचर के बारे में हालांकि कोई डेटा अभी तक उपलब्ध नहीं है. WhatsApp के मल्टी डिवाइस सपोर्ट (Multi Device Support) फीचर आने के बाद यूजर एक साथ 4 अलग-अलग डिवाइस पर एक ही WhatsApp अकाउंट को चला सकेंगे.

इसे भी पढ़ें :आधी रात को पुलिस बहाली के अभ्यर्थियों को धरनास्थल से पुलिस ने जबरन हटाया

लिंक्ड-डिवाइस सेक्शन में मिलेगा नया फीचर

व्हाट्सऐप मल्टी-डिवाइस सपोर्ट का फीचर व्हाट्सऐप के लिंक्ड-डिवाइस (Linked Devices) सेक्शन में मिलेगा. नयी डिवाइस जोड़ने के लिए यूजर्स को यहां Link a New Device ऑप्शन पर क्लिक करना होगा. इस फीचर को एनेबल या डिसेबल के लिए एक टॉगल बटन भी दिया जाएगा. साथ ही, यहीं आपको कनेक्टेड डिवाइस की एक लिस्ट भी मिलेगी.

इसे भी पढ़ें :एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या में शामिल 10 लाख का इनामी नक्सली सुधीर गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button