ChaibasaJharkhandNEWS

Chaibasa: टीचर डे पर डॉ. मानिनि दाश को मिला इंडियन आइकान अवार्ड

Chaibasa: शिक्षक दिवस के अवसर पर मंगलवार को डॉक्टर मानिनि दाश को इंडियन आइकान अवार्ड से नवाजा गया. यह अवार्ड राजस्थान राज्य अंतर्गत कोटा के ज्ञान उदय फाउंडेशन द्वारा डॉक्टर मानिनि के सामाजिक कार्य में सकारात्मक भूमिका और निःस्वार्थ भाव से आध्यात्मिकता का परिचय देकर आमजन मानस में नैतिक उत्थान के लिए निरंतर कारगर पहल करने के लिए दिया गया. बीके गीता रानी, पुतुल, वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षु रामभरत, ओडेया हेंब्रम,राजू के उपस्थिति में स्थानीय रानी रसाल मंजरी मध्य विद्यालय की शिक्षिका यशोदा महतो ने डॉक्टर मानिनि को अवार्ड के रूप में मोमेंटो और मेडल समेत प्रमाण पत्र सौंप दी. ज्ञान उदय  फाउंडेशन के निदेशक नागेश ने अपने शुभकामना संदेश में बताया कि डॉक्टर मानिनि को उक्त अवार्ड देकर हम गौरव महसूस कर रहे है. उन्होंने डॉ. मानिनि का दीर्घायु का कामना करते हुए समाजहित में सदा सक्रिय रहने की उम्मीद भी जताई. बताते चलें, डॉक्टर मानिनि करीब दो दशक से ब्रह्माकुमारिज से भी जुड़ी हुई है और वर्ष 2008 से अनियमित रूप से चक्रधरपुर आकर राजयोग की शिक्षा देकर लोगो में जागरूकता लाने की कोशिश की. साथ ही विगत सात वर्षो से चक्रधरपुर धरती को नियमित रूप से इनका क्लास के द्वारा उपकार मिल रहा हैं.

इसे भी पढ़ें: बाबूलाल मरांडी का दावाः हेमंत सोरेन सरकार में 10,000 करोड़ से अधिक का घोटाला हुआ उजागर

Related Articles

Back to top button