
Dhanbad: शनिवार को विश्व एथलेटिक डे पर धनबाद जिला एथलेटिक संघ द्वारा डिगवाडीह टाटा स्टेडियम में फिटर सेंटर के बच्चों के साथ वर्ल्ड एथलेटिक्स डे सेलिब्रेट किया गया. आज के दिन के महत्व को बताते हुए एथलीट से कई सवाल जवाब भी किए गए. जिसका बच्चों ने सही उत्तर भी दिया. उपस्थित सभी बच्चों को एथलेटिक्स संघ द्वारा पुरस्कृत किया गया.
इस अवसर पर संघ के अध्यक्षता किरण रानी नायक ने बच्चों का मनोबल को बढ़ाते हुए उन्हें आगे बढ़ने की बात कही. बच्चों को राणा प्रताप सिंह, टीएसआरडीएस के मदन, कोच शमशाद आलम, तारक नाथ दास, लखन, जय राम भगत, विवेक सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया.
इसे भी पढ़ें:ईडी की कार्रवाई से ऐसा लग रहा है कि केवल गैरभाजपाई राज्यों में ही भ्रष्टाचार हैः कांग्रेस
समारोह का संचालन एथलेटिक संघ के कोषाध्यक्ष जुबेर आलम ने करते हुए सभी को बधाई दी. एथलेटिक संघ की 4 मई की बैठक में तय हुआ था कि 28 और 29 मई को जिला एथलेटिक प्रतियोगिता डिगवाडिह टाटा स्टेडियम में होगा.
जिस पर आज पूरी मुहर लग गई. अब जिला प्रतियोगिता डिगवाडिह टाटा स्टेडियम में ही आयोजित होगी जिसकी सारी प्रतिक्रियाएं शुरू कर दी गई है.
इसे भी पढ़ें:सीए सुमन कुमार सिंह की करायी गयी मेडिकल जांच, रिपोर्ट आने के बाद भेजा जायेगा जेल




