
Giridih: गिरिडीह में हर रोज सड़क हादसे हो रहे है. पिछले 10 दिनों से कोई ऐसा दिन नहीं रहा जब जिले में कहीं सड़क हादसा नहीं हुआ हो. शनिवार को ही जिले के अलग-अलग इलाकों में हुए सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. वहीं तीन लोग जख्मी हो गए. पहली घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पलमो गांव में हुआ. जहां थाना क्षेत्र के पलमो गांव में एक ऑटो के पलटने से 18 वर्षीय छात्रा लक्ष्मी कुमारी की मौके पर मौत हो गई. जबकि ऑटो में बैठी अन्य दो छात्राओं को मामूली चोट आई. मृतका पलमो गांव निवासी संतोष पंडित की बेटी थी. वो अपने सहेलियों के साथ एक ऑटो से गिरिडीह-डुमरी रोड स्थित पीरटांड से परीक्षा देकर वापस लौट रही थी. इसी दौरान पलमो गांव में ऑटो पलट गया. जिसमें लक्ष्मी कुमारी की मौत हो गई.
वहीं दूसरी घटना जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला गांव की है जहां एक बाइक और ट्रैक्टर की भिडंत में 45 वर्षीय असगर अंसारी की मौत हो गई. जबकि बाइक सवार एक महिला समेत दो जख्मी हो गए.
इसे भी पढ़ें:मनरेगा से मोमेंटम घोटाले तक पूजा सिंघल को रघुवर दास से मिला प्रश्रय, दी गयी क्लिन चिटः झामुमो
जिनका इलाज डुमरी के मीना हॉस्पिटल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन लोग बगोदर के औरा गांव से हेसला बाजार जा रहे थे. इसी दौरान बाइक और ट्रैक्टर की सीधी टक्कर हो गयी.
इस हादसे में असगर अंसारी की मौके पर मौत हो गई. जबकि इनामुल अंसारी और फिरोजन खातून गंभीर रुप से जख्मी हो गए. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
इसे भी पढ़ें:सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता: झारखंड ने पहले मैच में पुडुचेरी को 36-0 से किया परास्त




