ChaibasaJamshedpurJharkhand

चाईबासा: जगन्नाथपुर बाजार में 73 लाख से बन रहा शेड, निर्माण में भारी अनियमित्ता, विधायक ने कहा गुणवक्ता से कोई समझौता नहीं, करेंगे जांच

15 साल बाद विधायक सोनाराम सिंकु के अथक प्रयास और सदन में उठाने के बाद बाजार को मिला आठ कंक्रीट शेड

Chaibasa : जगन्नाथपुर बाजार में ग्रामीण विकास विभाग स्पेशल डीविजन से 73 लाख की लागत से बनाए जा रहे आठ शेड के निर्माण कार्य में संवेदक के द्वारा व्यापक अनियमितता बरते जाने की शिकायत मिली है और साथ ही गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं. जबकि जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु की यह योजना सब्जी विक्रेताओं के लिए महत्वपूर्ण है. विधायक सोनाराम सिंकु के द्वारा सदन में जोरदार आवाज उठाने के बाद इस योजना को स्वीकृती मिली. यह योजना बाजार में दूर दराज से आने वाले सब्जी व्यापारियों को राहत देने के लिए है.

इधर इस मामले पर विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि शेड निर्माण कार्य में संवेदक व विभाग के द्वारा किसी प्रकार की अनियमितता बरती गई या गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं किया गया तो कार्रवाई करेगें. साथ ही निर्माण कार्य की जांच स्वंय करेगें. मालूम हो कि शेड निर्माण कार्य में विभाग के द्वारा 12 एमएम का सरिया लगाने को कहा गया है.जबकि संवेदक के द्वारा 8.10 एमएम का छड़ लगाया जा रहा है. साथ ही पानी का पटवन भी नहीं किया जा रहा है. इधर, जब इस मामले को लेकर विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील नाथ से पूछा गया तो पहले तो अनभिज्ञता जाहिर की, लेकिन जब बताया गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर जेईई और संवेदक से जबाब तलब करेंगे. जबकि निर्माणाधीन कार्य स्थल पर न ठेकेदार रहते हैं और न ही विभाग के अभियंता.

ये भी पढ़ें- रांची एसएसपी कार्यालय का क्लर्क पांच हज़ार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button