News Wing
Mumbai, 29 November: मंगलवार को रिलायंस कम्युनिकेशन के शेयर 3.37 फीसदी तक गिर गए. जिसके बाद कथित तौर पर कंपनी के खिलाफ चाईना डेवलपमेंट बैंक ने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल में दिवालिया होने का केस दर्ज कराया है. वहीं इस मामले में सफाई देते हुए रिलायंस कम्युनिकेशन के प्रवक्ता ने कहा कि हमें ऐसा कोई भी नोटिस नहीं मिला है जिसमें हमारे खिलाफ सीडीबी ने एनसीएलटी में केस दर्ज किया गया है. उन्होंने कहा कि कंपनी सभी शेयरधारकों के हित को ध्यान में रखते हुए एसडीआर प्रक्रिया के सफल समाधान के लिए जेएलएफ (ज्वाइंट लेंडर्स फोरम) से जुड़ी हुई है. सीडीबी भी जेएलएफ में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है.
कंपनी सभी लेंडर्स के साथ सक्रिय रूप से कर रही काम
उन्होंने बताया कि चाईना डेवलपमेंट बैंक के द्वारा एनसीएलटी में एप्लीकेशन दाखिल कराए जाने से कंपनी खुद आश्चर्यचकित है. क्योंकि कंपनी सभी लेंडर्स के साथ सक्रिय रूप से काम कर रही है, इसमें सीडीबी भी शामिल है. हम सभी लेंडर्स के समर्थन और पूर्ण संकल्प के प्रति आश्वस्त और प्रतिबद्ध हैं.
1.22 अरब डॉलर का मिला था लोन
बता दें कि आरकॉम अनिल अंबानी ग्रुप का हिस्सा है. जिसे चाईना डेवलपमेंट बैंक (सीडीबी) ने 1.22 अरब डॉलर का लोन दिलाया था. करीब छह साल पहले सिंडीकेट ऑफ चाईनीज बैंक व अन्य वित्तीय संस्थानों ने लोन दिया, इसमें सीडीबी भी शामिल है. पहली बार ऐसा हुआ था जब सिंडिकेट ने किसी को इतना बड़ा लोन दिया था. वहीं लोन 10 सालों के लिए दिया गया था.
गौरतलब है कि 15 नवंबर को रिलायंस ग्रुप की कंपनियों के स्टोक्स भारी मात्रा में बिके थे. लेकिन बाद में कंपनी के शेयर 12 फीसदी गिर गये क्योंकि आरकॉम ने 2020 डॉलर के रूप में कूपन का भुगतान नही किया था.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




