Crime NewsJharkhandRanchiTOP SLIDER

रांची एसएसपी कार्यालय का क्लर्क पांच हज़ार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Ranchi: राजधानी रांची के समाहरणालय भवन स्थित SSP कार्यालय से एसीबी की टीम ने घूस लेते हुए क्लर्क को गिरफ्तार किया है. क्लर्क का नाम दीपक है. बताया जा रहा है कि क्लर्क दीपक किसी काम के लिए ₹5000 की रिश्वत की मांग कर रहे थे. इस मामले की जानकारी एसीबी को दी गई. एसीबी की टीम ने क्लर्क दीपक को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. एसीबी की टीम फिलहाल गिरफ्तार क्लर्क दीपक से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: 600 से अधिक पुरानी स्लीपर बसों के वैध होने का रास्ता साफ, 15 अप्रैल तक वर्गीकरण का मिला समय

पेंशन और टीए संबंधी कार्य के लिए मांगी जा रही थी रिश्वत

बताया गया है कि आरोपी दीपक कुमार पेंशन और टीए संबंधी कार्य के लिए रिश्वत की मांग रहे थे. परिवादी शैलेश कुमार पांडे वर्तमान में प्र. अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं और 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले हैं. पेंशन और टीए संबंधी कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय रांची के जीपीएफ प्रभारी दीपक कुमार के द्वारा रिश्वत की मांग की गई थी. इसके बाद मामले की शिकायत एसीबी से की गई. इसके बाद एसीबी की टीम कार्रवाई करते हुए आरोपी लिपिक दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

Related Articles

Back to top button