BusinessLead NewsTRENDINGWorld

Twitter के बिकते ही CEO Parag Agarwal हुए ट्रेंड, अगले 12 महीने के अंदर नौकरी से निकाले गये तो मिलेंगे 326 करोड़ रुपये

New Delhi :  दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने आखिरकार माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) को खरीद लिया है. ये डील 44 बिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा में 3369 अरब से ज्यादा) में हुई है.

इसे भी पढ़ें :Patna: फिर बदला स्कूल का समय, 27 अप्रैल से 10.45 बजे तक चलेंगे स्कूल, हीटवेव को लेकर लिया गया फैसला

हैशटैग #ElonMusk और #ParagAgrawal टॉप ट्रेंड में

डील फाइनल होते ही एलन मस्क ने एक के बाद एक धड़ाधड़ कई ट्वीट किए. इस बीच, ट्वविटर पर इंडियन यूजर्स के मन में एक ही सवाल दौड़ रहा है कि इस डील के बाद अब भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल (CEO Parag Agarwal) का क्या होगा ? ट्विटर पर सुबह से ही हैशटैग #ElonMusk और #ParagAgrawal टॉप ट्रेंड कर रहा है. लोग लगातार मजेदार और फनी मीम्स के जरिए सीईओ पराग अग्रवाल का हाल-ए-दिल बयां कर रहे हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर अगले 12 महीने के अंदर पराग अग्रवाल को नौकरी से निकाला जाता है, तो ट्विटर को उन्हें 42 मिलियन डॉलर (भारतीय मुद्रा में 326 करोड़ से ज्यादा) देना पड़ेगा. हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि एलन मस्क उन्हें एक चांस दे सकते हैं. लेकिन इन तमाम अटकलों के बीच ट्विटर यूजर्स को मस्ती सूझ रही है. लोग लगातार फनी मीम्स के जरिए एलन मस्क और पराग अग्रवाल की वर्तमान स्थिति को दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं.

 

एक यूजर ने हॉलीवुड फिल्म जोकर के एक सीन का इस्तेमाल करते हुए मीम बनाया है. जिसमें जोकर के किरदार में एलन मस्क को दिखाया गया है जो बंदूक की नोक पर पराग अग्रवाल से कहते हैं, ‘अपने कर्मचारियों से कह दो कि अब वो मेरे लिए काम कर रहे हैं.’ वहीं, एक अन्य मीम में ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल के हवाले से लिखा है, ‘अभी तो दुकान जमा ही रहा था कि आप लोग बेरोजगार कर दिए.’ ट्विटर पर इसी तरह फनी मीम्स की बाढ़-सी आ गई है. तो आइए नजर डालते हैं चुनिंदा मीम्स पर…

इसे भी पढ़ें :BIG NEWS : रेप पीड़ितों पर होने वाले टू-फिंगर टेस्ट पर Madras High Court ने लगाई रोक

लोगों ने बताया ट्विटर के बाद क्या करेंगे पराग अग्रवाल

 


इसे भी पढ़ें :BIG NEWS: जहानाबाद में बीजेपी के पूर्व MLA के चाचा और भाई की दिनदहाड़े हत्या

Related Articles

Back to top button