रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र भरा। रांची विधानसभा सीट के लिए सीपी सिंह और हटिया विधानसभा क्षेत्र के लिए सीमा शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.
पूरी सूची इस प्रकार है —
1 रांची से सीपी सिंह, निशांत कुमार, राजेश कुमार और कुमारी राखी ने बुधवार को नामांकन पत्र भरा।
2 हटिया से धर्मदयाल साहू, सीमा शर्मा, रजनीकांत चौबे, आजम अहमद, राजेन्द्र प्रसाद साहू, बासुदेव प्रसाद, मुकेश कुमार और सुमित्रा उराइन ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
3 सिल्ली विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम के अमित महतो के अलावा राजेश्वर महतो और रमापति महतो ने बुधवार को नामांकन पत्र भरा।
4 वहीं खिजरी विधानसभा क्षेत्र से तुलसी उरांव, राम कुमार (पाहन) प्रकाश लकड़ा (टीएमसी) और अमृता कुजूर ने नामांकन दाखिल किया।




