
Ranchi: राजधानी रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र से बीते 11 सितंबर को 35 लाख लूटकांड का खुलासा करते हुए रांची पुलिस कुख्यात अपराधी धीरज जालान समेत आधा दर्जन आरोपी को गिरफ्तार किया है. धीरज जालान राजधानी रांची का कुख्यात अपराधी में एक है. उसके उपर सीसीए के तहत थाना मे हाजरी लगाना था. धीरज जालान को डीसी द्वारा प्रत्येक रविवार को सुखदेवनगर थाना में उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश दिया गया था. परंतु धीरज जालान ने छह अगस्त से अपनी उपस्थिति देना बंद कर गायब हो गया. गिरफ्तार आरोपी में धीरज जालान उसके पिता श्याम सुंदर जालान, हर्ष गुप्ता उर्फ निशु गुप्ता, सचित साहु, अरुण भुईयां और सुनील कुमार महतो का नाम शामिल हैं.

पुलिस अपराधियों के निशानदेही पर लूट के बीस लाख दस हजार रुपये, एक स्विफ्ट डिजायर कार, 15 मोटरसाइकिल और दो स्कूटी बरामद किया है. सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया कि डेली मार्केट मेन रोड एसबीआई बैंक में पैसा जमा करने जा रहे एक कारोबारी से बड़ा तालाब रोड में शौचालय के पास की गली में पैसों से भरा बैग अज्ञात अपराधियों ने लूट लिया था. कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया था. पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर इस घटना में शामिल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया.

हत्या के आरोप जेल जा चुका धीरज जालान पर दर्ज है दो दर्जन मामले
आरोपी धीरज जालान पर राजधानी रांची के विभिन्न थाना में दो दर्जन मामला दर्ज है. बाईक चोरी के लिये कुख्यात धीरज जालान अपराधी घटना को अंजाम देने के लिये वाकीटॉकी का इस्तेमाल करता था. ताकि पुलिस को पता नही चल सके. धीरज जालान गिरोह के लोग रांची के अलावे गुमला, लोहदगा, खुंटी, रामगढ़ और हजारीबाग में बाइक चोरी की घटना को अंजाम देता था.




