Education & Career

#CBSE 10वीं-12वीं के बचे हुए पेपर की परीक्षा तिथि जारी, जानें किस दिन होगी किस विषय की परीक्षा

Ranchi : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के बचे हुए पेपर की परीक्षा के तारीखों की घोषणा कर दी है. सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा केवल दिल्ली में ली जायेगी. जबकि 12वीं के कई पेपर केवल दिल्ली तो कई पेपर ऑल इंडिया में लिये जायेंगे. परीक्षा 10.30 बजे से शुरू होगी जो 1.30 बजे तक चलेगी. परीक्षा को लेकर सीबीएसई ने गाइडलाइन भी जारी की है.

सीबीएसई ने अपने गाइडलाइन में कहा है कि परीक्षार्थियों को पारदर्शी बोतल में अपना सैनिटाइजर ले कर आना होगा. साथ ही परीक्षार्थियों को मास्क पहन कर आना अनिवार्य होगा. वहीं फिजिकल डिस्टेंस को मेंटेन करना है. बोर्ड ने अभिभावकों से कहा है कि वे इस बात को सुनिश्चत करेंगे कि उनका पुत्र या पुत्री किसी भी तरह से कोविड रिस्क में नहीं हैं. परीक्षा हॉल में कैंडीडेट को 15 मिनट पहले प्रश्नपत्र दिये जायेंगे.

इसे भी पढे़ं – NewsWingStand: सरकारी प्रयासों को विफल करनेवाले IAS को चिन्हित कर कार्रवाई की है जरुरत

12वीं बोर्ड

समय : 10.30 से 1.30 बजे तक

बुधवार : 1 जुलाई : होम साइंस – ऑल इंडिया

गुरुवार : 2 जुलाई : हिंदी इलेक्टिव और हिंदी कोर – ऑल इंडिया

शुक्रवार : 3 जुलाई : फिजिक्स – नॉर्थ ईस्ट दिल्ली

शनिवार : 4 जुलाई : अकाउंटेसी : नॉर्थ ईस्ट दिल्ली

सोमवार : 6 जुलाई : केमिस्ट्री : नॉर्थ ईस्ट दिल्ली

मंगलवार : 7 जुलाई : कंप्यूटर साइंस और आइटी (ओल्ड एंड न्यू) : ऑल इंडिया

बुधवार : 8 जुलाई : इंगलिश इलेक्टिव और कोर : नॉर्थ ईस्ट दिल्ली

गुरुवार : 9 जुलाई : बिजनेस स्टडीज : ऑल इंडिया

शुक्रवार : 10 जुलाई : बायोटेक्नोलॉजी : ऑल इंडिया

शनिवार : 11 जुलाई : ज्योग्राफी : ऑल इंडिया

सोमवार : 13 जुलाई : सोशियोलॉजी : ऑल इंडिया

मंगलवार : 14 जुलाई : पॉलिटिकल साइंस : नॉर्थ ईस्ट दिल्ली

बुधवार : 15 जुलाई : मैथ्स, इकोनोमिक्स, हिस्ट्री और बायोलॉजी : नॉर्थ ईस्ट दिल्ली

10वीं बोर्ड

समय : 10.30 से 1.30 बजे

सिर्फ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में होगी परीक्षा

बुधवार : 1 जुलाई : सोशल साइंस

गुरुवार : 2 जुलाई :  साइंस थ्योरी और साइंस बिना प्रैक्टिकल

शुक्रवार : 10 जुलाई : हिंदी कोर्स ए और हिंदी कोर्स बी

बुधवार : 15 जुलाई : इंगलिश कम्यूनिकेटिव, इंगलिश लैंग्वेज लिट्रेचर

इसे भी पढ़ें – मजदूरों को घर भेजना तो छोड़िए, उनके शव को भेजने के लिए एंबुलेंस तक की व्यवस्था नहीं : हेमंत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button