Lead NewsNationalWest Bengal

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक की साली के घर पर धमकी CBI , तीन घंटे तक की पूछताछ

अभिषेक की पत्नी रुजिरा से भी मंगलवार को सवाल-जवाब करेगी सीबीआई

Kolkata : तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की साली मेनका गंभीर के घर सोमवार दोपहर सीबीआई की टीम पूछताछ के लिए पहुंची. सीबीआई की टीम ने तीन घंटे से अधिक समय तक उनसे कई सवाल-जवाब किए.

इससे पहले सीबीआई अधिकारियों की टीम रविवार को अभिषेक बनर्जी के दक्षिण कोलकाता की नयाबाद कॉलोनी में स्थित घर पहुंची थी और उन्हें नोटिस थमाया था. मेनका गंभीर अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा की बहन हैं.

रविवार को बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने एक ट्वीट कर मेनका पर आरोप लगाया था कि प्रदेश सरकार ने स्कूली छात्रों को साइकिल बांटने की स्कीम के लिए उनका पक्ष लिया था और उन्हें टेंडर दिया था. चुनाव से पहले टीएमसी लीडर्स के खिलाफ सीबीआई जांच ने विवाद बढ़ा दिया है.

इसे भी पढ़ें : नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनिया गांधी, राहुल सहित पांच को भेजा नोटिस

रुजिरा ने कहा मंगलवार को पूछताछ के लिए मेरे घर आ सकती है सीबीआई

अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा ने कहा है कि सीबीआई मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच कभी भी उनके घर आ सकती है. सोमवार सुबह सीबीआई को लिखे एक पत्र में रुजिरा ने कहा, ‘मुझे यह जानकारी नहीं है कि आखिर सीबीआई मुझसे किसलिए पूछताछ करना चाहती है. आप अपनी सुविधा के अनुसार 23 फरवरी, 2021 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच कभी भी मेरे घर पर आ सकते हैं.’

इससे पहले रविवार को अभिषेक बनर्जी के घर पर सीबीआई की टीम पहुंची थी और कोयला तस्करी केस मे ंउनकी पत्नी से पूछताछ के लिए नोटिस थमाया था. यही नहीं एजेंसी की ओर से उनकी साली से भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया था.

इसे भी पढ़ें :‘सर ! मेरे पति का कुछ पता चला क्या…?

शेड्यूल के बारे में जानकारी मांगी

रुजिरा ने सीबीआई को लिखी चिट्ठी में कहा है कि उन्हें एजेंसी की ओर से रविवार को दिया गया नोटिस मिला है. हालांकि तब वह घर पर मौजूद नहीं थी. रुजिरा ने एजेंसी से कहा है कि यदि वह उनसे पूछताछ के लिए आना चाहती है तो फिर वह अपने शेड्यूल के बारे में जानकारी दे.

अभिषेक बनर्जी के परिजनों से सीबीआई पूछताछ का यह पूरा मामला ऐसे वक्त में सामने आया है, जब पीएम नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल पहुंच रहे हैं. मंगलवार को वह पश्चिम बंगाल के हुगली में एक रैली को संबोधित करेंगे. ममता बनर्जी के भतीजे से सीबीआई की पूछताछ आने वाले दिनों में राज्य में बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकती है.

इसे भी पढ़ें : कबड्डी खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, झारखंड में भी कबड्डी लीग के आयोजन की तैयारी

Related Articles

Back to top button