
Chakradharpur: बीयर की बोतल फोड़ कर अपने गर्दन पर हमला कर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक गंभीर रूप से घायल हैं, उसे गंभीर अवस्था में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक सरायकेला निवासी सचिन गोप का 22 पुत्र जगन्नाथ गोप अपने मां बुधना गोप के साथ माशंत पर्व मनाने के लिए मामा घर बंदगांव के हुड़ागंदा गांव आया था. इस दौरान दोपहर को जगन्नाथ गोप घर में सोया था. शाम को घर से बाहर शौच करने निकला था तभी घर के बाहर गिरा बीयर बोतल को तोड़ कर अपने गर्दन पर हमला कर आत्महत्या करने का प्रयास किया. जिससे जगन्नाथ गोप गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना पाकर परिजनों ने घायल जगन्नाथ को उठाकर एंबुलेंस से चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर में भर्ती किया. घटना की सूचना मिलते ही झामुमो नेता दिनेश जेना अस्पताल पहुंचे और घायल की इलाज में मदद किया. इस दौरान चिकित्सक ने कहा कि गर्दन में गहरा जख्म है. जिस कारण प्राथमिक उपचार करने के बाद सदर अस्पताल चाइबासा रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पाकर कराईकेला थाना के पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच में जुट गई. युवक किसी कारण से आत्महत्या करने का कोशिश किया या किसी ने उसपर जान लेवा हमला किया है. यह स्पष्ट नहीं है. क्योंकि घायल घटना का बाद से कुछ भी नहीं बताया हैं. लेकिन लोगों का अशंका है कि वह अपने आप हमला कर आत्महत्या करने का कोशिश किया. बरहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.




