GiridihJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

इंदिरा आवास योजना की राशि का गबन मामले में धनवार के पूर्व बीडीओ मोहन लाल मरांडी पर चलेगा मुकदमा, सीएम ने दी अभियोजन स्वीकृति

Ranchi: इंदिरा आवास योजना की राशि का गबन मामले में धनवार के पूर्व बीडीओ मोहन लाल मरांडी पर मुकदमा चलेगा. सीएम हेमंत सोरेने ने इसके लिये अभियोजन स्वीकृति दे दी है. गिरिडीह जिले के धनवार थाना में दर्ज (90/2012) मामले में यह स्वीकृति दी गई है. 21 जुलाई 2012 को धनवार के तत्कालीन बीडीओ मोहन लाल मरांडी पर 406/409/420/467/468/471/120 बी. के तहत दर्ज मामले में अभियोजन स्वीकृति दी गई है.

जानकारी के अनुसार आरोपी बीडीओ सहित अन्य के विरुद्ध जांच प्रतिवेदन एवं कांड में अब तक के अनुसंधान से सभी अभियुक्तों द्वारा षड़यंत्र के तहत इंदिरा आवास से संबंधित कई गंभीर त्रुटिया एवं विभागीय दिशा-निर्देशों की अवहेलना पाई गई. जैसे- इंदिरा आवास के आवंटन एवं उसके भुगतान में प्रखण्ड कार्यालय में ही एक सुगठित गिरोह का कार्यरत होना, जो गरीब लोगों के नाम पर स्वीकृत इंदिरा आवास योजनाओं की राशि का गबन सुनियोजित ढंग से कर रहे थे और इस क्रम में विभागीय दिशा-निर्देशों की अनदेखी व अवहेलना की गयी, ताकि सरकारी राशि का गबन किया जा सके. जानबूझ कर अकाउन्ट पेयई चेकों को बियरर चेक बनाते हुए बिचौलिया उक्त राशि की निकासी अपने सुविधानुसार कर रहे थे तथा इंदिरा आवास योजना मार्गदर्शिका का अनुपालन नहीं किया गया. उक्त कांड में तत्कालीन बीडीओ मोहन लाल मरांडी एवं अन्य कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई. इस प्रकार अभियुक्तों के विरूद्ध अनियमितता एवं कथित सरकारी राशि के गबन इत्यादि करने के आरोप है.

Related Articles

Back to top button