Education & CareerJamshedpurJharkhand

गिरिडीह : कॉमर्स में 99 प्रतिशत अंक लाकर बीएनएस डीएवी की रीत कसेरा बनी स्टेट टॉपर, स्कूल प्रबंधन ने मोमेंटो देकर किया सम्मानित

Giridih : गिरिडीह बीएनएस डीएवी की 12वीं की छात्रा रीत कसेरा ने कॉमर्स में 99 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर होने का गौरव हासिल किया. शुक्रवार को सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी होते ही बीएनएस डीएवी से लेकर रीत कसेरा के घर तक खुशी की लहर दौड़ पड़ी. स्टेट टॉपर रीत को उसके सगे-संबंधियों और दोस्तों के फोन आने लगे. बीएनएस डीएवी स्कूल से रीत के पिता अमित अग्रवाल और मां संगीता अग्रवाल को रीत के साथ स्कूल बुलाया गया. जहां उसे सम्मानिक करते हुए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. प्रिंसिपल पी हाजरा और कई शिक्षकों ने मिठाई खिलाकर राज्य स्तर पर स्कूल का नाम गौरवान्वित करनेवाली रीत कसेरा को बधाई दी.

इस उपलब्धि पर न्यूज विंग से बात करते हुए रीत ने कहा कि उसकी सफलता के पीछे स्कूल के प्रिंसिपल के साथ शिक्षकों की मेहनत का पूरा योगदान रहा. उसने अपने माता-पिता को भी श्रेय देते हुए कहा कि कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन क्लासेज से वह थोड़ा भयभीत जरूर हुई. लेकिन उसके माता-पिता और प्रिंसिपल ने उसका उत्साह बढ़ाये रखा. रीत ने कहा कि बगैर मेहनत के कोई स्टूडेंट कुछ हासिल नहीं कर सकता. रीत चार्टेड अकाउंट बनना चाहती है. प्रिंसिपल डॉ पी हाजरा ने बताया कि रीत के मार्क्स हर विषय में बेहतर रहे. इंग्लिश कोर में उसके मार्क्स 97 हैं, तो हिंदी म्यूजिक वोकल में 100 अंक मिले हैं. इकोनॉमिक्स ओवरआल 99 मार्क्स आया है. बेटी की सफलता पर मां संगीता ने कहा कि अब बेटी अपना मुकाम हासिल करने के लिए जिस क्षेत्र को चुनेगी, उनकी ओर से पूरी आजादी है. उनकी बेटी ने सिर्फ स्कूल का ही नहीं, उनके परिवार का नाम भी रोशन किया है.

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Triple Murder case: पहले गला घोंटा फिर चेहरे पर धारदार हथियार से किया वार, कान भी काटे, एक ही तरीके से की तीनों की हत्या, दुष्कर्म की आशंका

Related Articles

Back to top button