Business

ऑटो सेक्टर में सुस्ती जारी, बजाज व अशोक लेलैंड की बिक्री में गिरावट

New Delhi: ऑटो सेक्टर से राहत की खबर फिलहाल नहीं मिल रही. इस क्षेत्र में आर्थिक सुस्ती का दौर जारी है. घरेलू बाजार में मांग में कमी और बिक्री में गिरावट जारी है.

दिसंबर महीने में बजाज ऑटो की कुल बिक्री तीन प्रतिशत घटकर 3,36,055 इकाई रह गयी. वहीं अशोक लेलैंड की बिक्री 28 प्रतिशत घटी है.

इसे भी पढ़ें- चुनाव के दौरान #CRPF की गोपनीय जानकारी सार्वजनिक करने पर असिस्टेंट कमांडेंट ने पुलिस IG को भेजा लीगल नोटिस

एक साल पहले दिसंबर में क्या थी बजाज ऑटो की बिक्री

बजाज ऑटो ने एक साल पहले दिसंबर महीने में कंपनी ने 3,46,199 वाहन बेचे थे. कंपनी ने बयान में कहा कि दिसंबर महीने में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 15 प्रतिशत घटकर 1,53,163 इकाई पर आ गयी. एक साल पहले दिसंबर में कंपनी ने घरेलू बाजार में 1,80,351 वाहन बेचे थे.

घरेलू बाजार में कंपनी की मोटरसाइकिल बिक्री 21 प्रतिशत घटकर 1,24,125 इकाई पर आ गयी, जो एक साल पहले समान महीने में 1,57,252 इकाई रही थी. दिसंबर में कंपनी का निर्यात 13 प्रतिशत बढ़कर 1,60,677 इकाई पर पहुंच गया, जो दिसंबर, 2018 में 1,41,603 इकाई रहा था.

इसे भी पढ़ें- #IIT_Kanpur फ़ैज की नज़्म हम देखेंगे, लाज़िम है कि हम भी देखेंगे…की जांच करेगा,  यह हिंदू-विरोधी है या नहीं

क्या रही कमर्शियल वाहनों की बिक्री

इसी तरह दिसंबर में कंपनी की कमर्शियल गाड़ियों की कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 51,253 इकाई रही, जो एक साल पहले समान महीने में 47,344 इकाई रही थी.

घरेलू बाजार में कंपनी की कमर्शियल वाहनों की बिक्री 26 प्रतिशत बढ़कर 29,038 इकाई पर पहुंच गई, जो दिसंबर, 2018 में 23,099 इकाई रही थी.

दिसंबर महीने में कंपनी का कमर्शियल वाहनों का निर्यात आठ प्रतिशत घटकर 22,215 इकाई रह गया. दिसंबर, 2018 में यह आंकड़ा 24,245 इकाई रहा था.

इसे भी पढ़ें-  कंबल घोटालाः जांच की चिट्ठी को रघुवर दास के प्रधान सचिव सुनील बर्णवाल ने दबाए रखा

दिसंबर में अशोक लेलैंड की बिक्री 28 प्रतिशत घटी

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड की कमर्शियल वाहन बिक्री दिसंबर में 28 प्रतिशत घटकर 11,168 इकाई रह गयी. एक साल पहले दिसंबर महीने में कंपनी ने 15,490 वाहन बेचे थे.

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि दिसंबर में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 29 प्रतिशत घटकर 10,378 इकाई रह गयी, जो दिसंबर, 2018 में 14,718 इकाई थी. दिसंबर में कंपनी के मध्यम और भारी कमर्शियल वाहनों की बिक्री 40 प्रतिशत घटकर 6,369 इकाई रह गयी, जो एक साल पहले समान महीने में 10,621 इकाई थी.

इसी तरह कंपनी के हल्के कमर्शियल वाहनों की बिक्री दो प्रतिशत घटकर 4,009 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 4,097 इकाई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button