
Dhanbad : भारतीय जनतंत्र मोर्चा में नेता रमेश पांडेयको बड़ी जिम्मेदारी मिली है. केंद्रीय कमेटी द्वारा पार्टी के सुप्रीमो सरयू राय और राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने रमेश पांडेयको तत्काल प्रभाव से पार्टी का महासचिव नियुक्त किया गया है.
रमेश पांडेयको पार्टी महासचिव नियुक्त करने से धनबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है. शुक्रवार को धनबाद के झरिया स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचने पर भारतीय जनतंत्र मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और माला पहनाकर रमेश पांडेय का जोरदार स्वागत किया.
इसे भी पढ़ें :कैंपा की जिस राशि से करना था पौधारोपण, उससे पलामू टाइगर रिजर्व में खड़ी कर दी दीवार
इस दौरान भारतीय जनतंत्र मोर्चा पार्टी का महासचिव नियुक्त किए जाने पर रमेश पांडेय ने पार्टी सुप्रीमो सरयू राय और केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी का आभार प्रकट किया.
इसे भी पढ़ें :जून में नहीं हो पायेंगे सड़क और पुल के टेंडर, जानिए क्या है वजह
साथ ही कहा कि अब हमें भ्रष्टाचार से लड़ने और लोगों की सेवा करने की दोगुनी ताकत मिली है.
जिस तरह से सरयू राय के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाया जाता है, उसी तरह हम भी धनबाद में निगम सहित अन्य जगह हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम करेंगे.
इसे भी पढ़ें :ब्लैक फंगस के झारखंड में 8 नये केस, 2 कंफर्म, 6 सस्पेक्टेड




