DhanbadJharkhand

भाजपा सत्ता में आते ही आरक्षण को खत्म करने की कोशिश कर रही है : कल्पना सोरेन

Dhanbad: झामुमो की स्टार प्रचारक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन रविवार को टुंडी के पोखरियां आश्रम में विधायक मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंची. सभा को सम्बोधित करने से पूर्व कल्पना सोरेन ने स्व. श्यामलाल मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की. इसके बाद सभा में शामिल हुईं. मंच पर कल्पना सोरेन के साथ विधायक मथुरा प्रसाद महतो, मिडिया पेनेलिस्ट डॉ. नीलम मिश्रा, जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला सचिव मन्नू आलम थे.

कल्पना सोरेन ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता में आते ही आरक्षण को खत्म करने की कोशिश कर रही है. 27 फीसदी आरक्षण को घटाकर 24 फीसदी कर दिया है. सरना धर्म कोड को हम पारित कराते है तो वहीं भाजपा उसे रोकने का काम करती है. नियोजन नीति में भी भाजपा हमारा साथ नहीं दी. उन्होंने कहा भाजपा के नेता बहरूपिया हैं जो बोलते कुछ हैं और करते कुछ हैं. झारखण्ड की जनता ऐसे बहरूपिये को राज्य से खदेढ़ने का काम करेगी. भाजपा ने हेमंत सोरेन को जेल भेजकर उन्हें झुकाने की कोशिश की पर वे नहीं झुके, ज़ब गुरु जी नहीं झुके तो आखिर भला उनका बेटा क्या झुकेंगे.

उन्होंने कहा इस चुनाव में हमें दिखा देना है कि झारखंडी क्या होते हैं. भगवान बिरसा मुंडा, सिदो कान्हू ऐसे वीर झारखण्ड की धरती पर हुए जिनके सम्मान के लिए झारखण्ड की जनता को इस चुनाव में भाजपा को जवाब देना जरुरी है. उन्होंने अपने भाषण के अंतिम पड़ाव में जनता से इण्डिया गठबंधन के पक्ष में वोट देकर हेमंत सोरेन के हाथों को मजबूत बनाने की अपील की. कल्पना सोरेन ने टुंडी में 9 अलग -अलग जगहों पर कार्यक्रम है.पोखरिया आश्रम में चुनावी सभा के बाद टुण्डी थाना मोड़, दुर्गाडीह (शहीद बेदी), रूपन (पूर्वी टुण्डी), शहरपूरा मोड़ में चुनावी सभा किया. इसके अलाव शंकरडीह मोड़, शहीद हरीश मरांडी चौक,सुन्दर पहाड़ी चौक लोधरीया चौकपर उनका स्वागत समारोह का कार्यक्रम किया.

Related Articles

Back to top button