Chaibasa

बेरोजगार आदिवासी युवकों से ठगी के मामले में श्री साईं कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज

Chakradharpur: झारखंड के गरीब आदिवासी युवकों को ओडिशा के जाजपुर में नौकरी का झांसा देकर पैसा का ठगी करने का मामला सामने आने के बाद चक्रधरपुर थाना में आखिर मामला दर्ज कर लिया गया. चक्रधरपुर पुलिस ने ठगी का शिकार बने बेरोजगार युवाओं रविवार की रात हंगामे के बाद  ठगी का शिकार हुए चक्रधरपुर प्रखंड के जामिद गांव निवासी बागुन बानसिंह ने साईं कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ सोमवार को चक्रधरपुर थाना में  मामला दर्ज किया है. दर्ज मामले में बागुन बानसिंह ने कहा कि 11 मई 2023 को ओएलएक्स डॉट इन वेवसाईट के माध्यम से श्री साईं कंस्ट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड द्वारा दिए गए विज्ञापन के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन किया. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योति कुमार राज सिंघानिया से वार्तालाप के क्रम में 1245 रूपए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया कालीमाटी रोड़ साकची शाखा के खाता संख्या- 501202010005674 में गुगल पे संख्या- 7450873831 से पैसा भेजा गया. जिसके बाद मुझे साईट मैनेजन के पद पर नियुक्ति किया गया. वहीं मुझे 50 लाख 40 हजार रूपए वार्षिक वेतन देने का ऑफर लेटर दिया गया. मुझे इस पद पर रहकर विभिन्न पदों पर लोगों का चयन कर 1245 रूपए करके प्रति व्यक्ति से लेने को कहा गया. उसके बाद हमने झारखंड के विभिन्न कोने से 405 युवा बेरोजगार लोगों से 1245 कर लिया. इसके बाद हमने भुगतान राशि मेरे द्वारा गुगल पे, फोन पे के माध्यम से भेजे. इसमें  चक्रधरपुर, सोनुआ, कराईकेला, बंदगावं ,गोईलकेरा, मनोहरपुर के अलावा झारखंड के पलामु, रांची, जमशेदपुर, मानगो,  आदि जगहों से 405 बेरोजगार युवकों को चक्रधरपुर शहर के पोड़ाहाट स्टेडियम में बुलाने को कहा गया. जहां से बस के माध्यम से ओड़िशा के जाजपुर स्थित टीएसपी में काम के लिए सभी युवकों को ले जाना था. लेकिन समय पर बस नहीं पहुंची. जिसके बाद युवकों द्वारा हंगामा किया गया. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा ठगी का शिकार व भुक्तभोगी हुआ. पीड़ित बागुन बानसिंह ने श्री साईं कंस्ट्रक्शन कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर के खिलाफ चक्रधरपुर में मामला दर्ज कर जमा किया गया राशि को वापस लाने के लिए कार्रवाई की मांग किया गया. इस संदर्भ में चक्रधरपुर थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि पिड़ित बागुन बानसिंह के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया उसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर में आदिवासी युवकों से ठगी का आरोपी गिरफ्तार, नौकरी देने के नाम 370 लोगों से ठगे लाखों रुपए 

Related Articles

Back to top button