
Sarhasa : जिले की पुलिस हाजत में कोसी के डॉन पप्पू देव की हत्या का आरोप लोग पुलिस पर लगा रहे है. इससे गुस्साए ग्रामीण जमकर बवाल काट रहे हैं. लोगों ने सहरसा-सुपौल हाईवे को जाम कर दिया है. वे हाईवे पर टायर कर आगजनी कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि पुलिस की पिटाई ही पप्पू देव की मौत हो गई थी. गुस्साए लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. करीब 4 घटे से हाईवे जाम है. वहीं दूसरी तरफ पुलिस हार्ट अटैक का दौरा आने के बाद अस्पताल में इलाज के क्रम में मौत की बात कर रही है.
सड़क जाम की वजह से बिहरा में दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग चुकी है. इस जाम में पेट्रोल और डीजल का टैंकर भी फंसा हुआ है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गई है. पुलिस लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश कर रही है. इधर, पप्पू देव की पत्नी पूर्व जिला पार्षद पूनम देव भी पटना से सहरसा पहुंच चुकी हैं. पोस्टमार्टम के बाद पप्पू देव के शव को उनके गांव ले जाया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : मोकामा में पुलिस ने लूट का किया पर्दाफाश, 3 लुटेरे गिरफ्तार, झारखंड का ट्रक भी बरामद
जाम करने वालों का आरोप, पुलिस की बर्बर पिटाई से हुई है मौत
जाम करने वालों का आरोप है कि पप्पू की मौत हृदय गति रुकने से नहीं बल्कि पुलिस की बर्बर पिटाई से हुई है. लोग मांग कर रहे हैं कि दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
आशंका जताई जा रही है कि पप्पू देव का शव गांव पहुंचने के बाद इनका आंदोलन उग्र रूप अख्तियार कर सकता है. किसी भी तरह उपद्रव से निपटने की प्रशासनिक तैयारी भी चल रही है. जिले के अधिकांश थानों से पुलिस और पदाधिकारियों को सहरसा बुला लिया गया है. विधि व्यस्था बनाये रखने के लिए जिले के अधिकारी बैठक कर रणनीति तैयार कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : भागलपुर में अपराधियों ने 10 साल की बच्ची की हत्या कर शव को आम के बगीचे में फेंका
समर्थक बोले, शव पर पुलिस की लाठी के हैं निशान
सहरसा में कोसी का डॉन कहे जाने वाले पप्पू देव की रविवार अहले सुबह पुलिस हिरासत में मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि शनिवार की रात पप्पू देव और उसके गुर्गों के साथ पुलिस मुठभेड़ हुई थई. इसमें जमकर गोलीबारी हुई. मुठभेड़ के बाद ही पुलिस ने पप्पू देव को गिरफ्तार किया था. इसके बाद उसने सीने में दर्द की शिकायत की. इसके बाद पुलिस ने पप्पू को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
वहीं, मौत की सूचना के बाद पप्पू देव के समर्थक सदर अस्पताल में जुट गए. समर्थक का आरोप है कि पुलिस हिरासत में उसकी बेरहमी से पिटाई की गई है. शरीर पर कई जगह लाठी से पीटने के निशान हैं. निशानों को देखकर स्पष्ट होता है कि पप्पू की मौत पिटाई की वजह से ही हुई है.
इसे भी पढ़ें : JMM महाधिवेशन के रास्ते दमदार होते हेमंत के सामने घर ‘संवारने’ की चुनौती




