
Mokama : पटना जिले की पुलिस ने लूट के एक मामले का पर्दाफाश किया है. इसके साथ ही तीन लुटेरों को भी गिरफ्तार भी किया है. पुलिस की माने तो शनिवार को 380 मिक्सर मशीन, एक पीकअप की लूट हुई थी.
लूट की इस वारदात का पता लगाने के लिए गठित टीम ने बख्तियारपुर से सामान समेत पीकअप और झारखंड का ट्रक भी बरामद कर लिया है. साथ ही तीन लुटेरों को भी गिरफ्तार किया गया है. मोकामा पुलिस को मिली इस सफलता की जानकारी एएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस कान्फ्रेंस में देते हुए सभी पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की घोषणा की है.
इसे भी पढ़ें : वर्ष 1971 के शहीदों की याद में निकाली गयी बाइक रैली, किया नमन




