Giridih

गिरिडीह के सलूजा गोल्ड स्कूल में करियर काउंसलिंग का आयोजन, IIT ISM के शिक्षक ने दिए सफलता के टिप्स

Giridih: गिरिडीह के सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को करियर कांउसलिंग में अलग-अलग स्कूलों के कई छात्रों ने हिस्सा लिया. करियर कांउसलिंग में शामिल छात्रों के बीच धनबाद आईएसएम-आईआईटी के गणित शिक्षक संजीव आनंद साहु ने सफलता के कई टिप्स दिए. कांउसलिंग में छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल हुए. इस दौरान गणित शिक्षक संजीव आनंद साहु ने बताया कि चुनौतियों से सामना कर ही सफलता हासिल किया जा सकता है. गणित शिक्षक संजीव आंनद ने छात्रों और अभिभावकों के बीच कहा कि बगैर मेहनत के उस मुकाम को हासिल नहीं किया सकता, जिसके लिए छात्रों को कठिन अध्ययन से गुजरना पड़ रहा है. इधर करियर कांउसलिंग की शुरुआत स्कूल के निदेशक जोरावर सिंह सलूजा, रमणप्रीत सलूजा, प्राचार्य नीता दास, उप प्राचार्य सुरज लाला समेत अन्य शिक्षकों ने दीप जलाकर किया. इस दौरान कांउसलिंग में छात्रों के बीच कई शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किए.

Related Articles

Back to top button