Crime NewsJharkhandNEWSRanchi

NH-33 पर कार ने स्कूटी सवार को रौंदा, एक की मौत, दो लोग घायल

Ranchi: बुंडू अनुमंडल के बुंडू थाना क्षेत्र के एनएच 33 टाटा रांची राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती देर रात कार औक स्कूटी टक्कर हो गई. जिससे स्कूटी सवार तीन युवकों में से चांडिल चौक बाजार निवासी रॉकी नाग (26 वर्ष) की मौत हो गई. अन्य दो रौनिक नाग और कुंडू घायल हो गए.

मिली जानकारी के अनुसार बीईओ ऑफिस बुंडू में कार्यरत मानस हालदार के शादी में शरीक होने रॉकी पहुंचा था. शुक्रवार को शादी में शामिल होने के पाश्चात वह रविवार को पार्टी में शामिल होने के लिए बुंडू में रुका था. जहां शनिवार को देर रात NH पर निकला था. ऑपोजिट डायरेक्शन में स्विफ्ट डिजायर के साथ सीधी टक्कर हो गयी, जिससे वे तीनों वहीं गिर पड़े. आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को बुलाकर तीनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा. जहां बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर किया गया जिसमें इलाज के क्रम में रॉकी नाग की मौत हो गई. घायलों का इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा कि रॉकी नाग अपने पिता का एकलौता पुत्र था जिसकी पिछले सप्ताह सगाई हुई थी और जनवरी को शादी होने वाली थी.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़: पूर्व उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा का निधन, लंबे समय से थे बीमार

 

Related Articles

Back to top button