
Latehar: लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अन्तर्गत एनएच 39 पर दोमुहान के पास आज जेपीएस बस ने ओवरटेक करने के दोरान कार और टेम्पू को अपनी चपेट में ले लिया. जानकारी के अनुसार हादसे में एक की मौत हो गई है और आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. घटना करीब एक बजे की है. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मनिका थाना को दी, जिसके बाद मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया, इधर लातेहार सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने घटना में घायल सफदर इमाम को मृत घोषित कर दिया. वहीं अन्य घायलों को चिकित्सक डॉक्टर विविक विद्यार्थी ने प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. घायलों में अमिक अंसारी, ज्यान अंसारी, आयान अंसारी सभी रांची के पुंदाग के रहने वाले हैं घायल है. फंटूस अमित कुमार लातेहार के जुबली चौक के रहने वाले हैं जो घायल हैं.
घटना में घायल पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पूर्व पीए का परिवार बताया जा रहा है, सभी बेतला से घूम कर लौट रहे थे तभी विपरीत दिशा से आ रही जेपीएस बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें उनका छोटा भार्ठ सफदर इमाम की मौत हो गई. कुछ लोग घायल हैं, जिनकी स्थिती नाजुक बताई जा रही है. फिलहाल सभी घायलों को प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है.




