
Ranchi: रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए साउथ इस्टर्न रेलवे ने हटिया-सिकंदराबाद-हटिया के बीच एग्जाम स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. 08615 हटिया-सिकंदराबाद एग्जाम स्पेशल 10.06.2022 को हटिया से 23.55 बजे प्रस्थान कर 12.06.2022 को 11.30 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी. वहीं वापसी में 08616 सिकंदराबाद-हटिया परीक्षा स्पेशल 13.06.2022 को सिकंदराबाद से 19.30 बजे निकलेगी और 15.06.2022 को 06.00 बजे हटिया पहुंचेगी. इस ट्रेन में एक एसी टू टियर, दो एसी थ्री टियर, ग्यारह स्लीपर क्लास और छह जेनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे.
यह ट्रेन राउरकेला, झारसुगुड़ा, संबलपुर सिटी, अंगुल, ढेंकनाल, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड, बालूगांव, छतरपुर, ब्रह्मपुर में रुकेगी. हटिया और सिकंदराबाद के बीच पलासा, श्रीकाकुलम रोड, विजयनगरम, विशाखापत्तनम, राजमुंदरी, विजयवाड़ा और गुंटूर रूकेगी.
इसे भी पढ़ें:Gulshan Murder case : गुलशन कुमार चौधरी के हत्यारे इमरान की रिमांड अवधि खत्म, पुलिस ने भेजा जेल




