
Koderma : कोडरमा थाना अंतर्गत कोडरमा घाटी जामसोती नाला के समीप एक ट्रेलर के पलटने से उसमें सवार तीन लोग घायल हो गए, जबकि चालक की मौत हो गई. मृतक की पहचान अरविंद कुमार (उम्र 35 वर्ष, पिता आनंदी राय ग्राम मोतिहारी, पटना, बिहार) के रूप में की गई है. वहीं घटना में घायल की पहचान सौरभ कुमार सिंह पिता शंकर सिंह, गणेश यादव पिता भोला यादव, भानु कुमार पिता रामखेलावन यादव ग्राम सभी बिहार के रूप में हुई है.
इसे भी पढ़ें:मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने किया नामांकन
जानकारी के अनुसार रविवार को टाटा जमशेदपुर से छड़ लोड कर पटना जाने के क्रम में कोडरमा घाटी जामसोती नाला के पास अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रेलर में चार लोग में से तीन लोग घायल हो गए, जबकि चालक की मौके पर ही मौत हो गई.
उसकी सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया. घायलों का इलाज किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें:Gulshan Murder case : गुलशन कुमार चौधरी के हत्यारे इमरान की रिमांड अवधि खत्म, पुलिस ने भेजा जेल




