Court News

अस्सिटेंट इंजीनियर नियुक्ति मामले में हाइकोर्ट ने कहा- आयोग पूरी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपे

Ranchi : असिस्टेंट इंजीनियर प्रारंभिक परीक्षा के लिए दायर याचिका में सोमवार को सुनवाई हुई. इस दौरान जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने जेपीएससी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मौखिक टिप्पणी की कि आयोग को मामले की पूरी जानकारी कोर्ट को देनी होगी. आयोग की कार्यप्रणाली से युवाओं का भविष्य अंधकार में न चला जाये. कोर्ट ने कहा कि कोर्ट में मामला होने के बाद भी आयोग ने नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखी. ऐसे में पूरी नियुक्ति की जानकारी कोर्ट को देनी होगी. मामले के प्रार्थी भाष्कर कुमार हैं. दायर याचिका में अस्सिटेंट इंजीनियर नियुक्त में आरक्षण को चुनौती दी गयी है. जिसमें बताया गया है कि परीक्षा में 21 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए और पास चार हजार सात सौ हुए.

इसे भी पढ़ें:8 जून को पलामू कोर्ट में हाजरी लगायेंगे लालू, पटना से रांची के लिए रवाना हुए राजद सुप्रीमो

Related Articles

Back to top button