
Giridih: मोटर वाहन क्लेम केस के निष्पादन को लेकर शनिवार को व्यवहार न्यायालय में एक दिवसीय कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की शुरुआत प्रधान जिला एवम सत्र न्यायाधीश वीना मिश्रा के साथ कुटुंब न्यायालय के प्रधान सत्र न्यायाधीश अरविंद पांडेय और अतिरिक्त प्रधान सत्र न्यायाधीश अजय श्रीवास्तव के साथ डीटीओ रोहित सिन्हा और जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय ने दीप जलाकर किया. शिविर के पहले चरण में ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीना मिश्रा ने गिरिडीह पुलिस की जमकर खिंचाई की. इस दौरान उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटना रिपोर्ट फार्म भरने की जानकारी जिले के किसी पुलिस अधिकारी को नही होना यह साफ तौर पर जाहिर करता है कि जिले के वरीय पुलिस अधिकारी किस स्तर पर जूनियर अधिकारियों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. इससे अधिक अफसोस करने वाली बात नहीं हो सकती.
इसे भी पढ़ें: पलामू: टीसीपी के पांच उग्रवादी गिरफ्तार, एसकेएम कंपनी के वाहनों में की थी आगजनी
इस दौरान गिरिडीह एसपी अमित रेनू को भी शिविर में आमंत्रित किया गया था और वो आए भी नही, लिहाजा, प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश वीना मिश्रा ने इशारों- इशारों में एसपी तक की खिंचाई करते हुए कहा कि जिले के जूनियर अधिकारी जब रोड एक्सिडेंट रिपोर्ट फार्म भरना नही जानते, तो हालात समझा जा सकता है क्योंकि इतने महत्वपूर्ण शिविर में एसपी का नही आना ही फिलहाल यही दर्शाता है.

जिला एवम सत्र न्यायाधीश वीना मिश्रा ने कहा कि कई बार यही समझा जाता है कि रोड एक्सिडेंट के दौरान जो मुआवजा दिया गया, वही कानूनी प्रावधान है जबकि ऐसा नहीं है. प्रावधान के अनुसार मौके पर दिए गए मुआवजा के बाद इसी रोड एक्सिडेंट रिपोर्ट फार्म को भरने के बाद मोटर वाहन एक्ट में और भी मुआवजा देने का नियम है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीना मिश्रा ने कहा कि मौत के बाद सड़क जाम कर दिया जाता है, जो बेहद गलत है लेकिन सड़क जाम होने से किसी को इंसाफ नही मिलता, बल्कि, इसके लिए कानून का सहारा लेकर इंसाफ दिलाया जाता है और मोटर वाहन एक्ट में इसका पूरा प्रावधान है.

जो रोड ऐक्सिडेंट रिपोर्ट फार्म मौके पर पहुंचे और वही अधिकारी इस फार्म को भरे। जिसे मृतक को इंसाफ दिलाया जा सके। इस बीच शिविर को कुटुंब न्यायलय समेत कई अधिकारियों ने संबोधित किया। जबकि जिला विधिक सेवा प्राधिकर के इस कानूनी जागरूकता शिविर में कई पुलिस अधिकारी शामिल हुए, तो कई अधिवक्ता भी शामिल हुए थे। इस दौरान दूसरे चरण में पुलिस अधिकारियों को रोड ऐक्सिडेंट रिपोर्ट फार्म भरने की पूरी जानकारी दिया गया।




