
Ranchi: जिंद (हरियाणा) में आयोजित 11वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय पुरुष सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता 2021 के फाइनल में झारखंड की टीम पहुंच गयी है. सेमीफाइनल में उसने पेनाल्टी शूट आउट में यूपी को हराया.
बुधवार को खेले गये मैच में निर्धारित समय तक दोनों टीम दो-दो गोल की बराबरी पर थी. पेनाल्टी शूट आउट में मैच जाने पर टीम ने अपना कमाल दिखाया और फाइनल का टिकट कटाया.
इसे भी पढ़ें:बंगाल में ऑब्जर्वर यूपी के IAS अधिकारी महिला के साथ अभद्रता के आरोप में सस्पेंड
2013 के बाद फाइनल खेलेगी टीम
झारखंड की टीम सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में 2013 के बाद पहुंची है. यानि 8 सालों बाद वह फाइनल खेलती नजर आय़ेगी. सेमाफाइनल में शूट आउट में दुर्गा मुंडा ने कमाल दिखाया.
गोलकीपर के तौर पर शूटआउट में उन्होंने उत्तर प्रदेश की चार गेंदों को रोककर झारखंड को पहली बार फाइनल में पहुंचाने में प्रमुख भूमिका निभाई.
झारखंड टीम की ओर से शूटआउट में दीपक सोरेंग, अमृत तिर्की एवं रितिक रोशन लाकड़ा ने गोल किया. मैदानी खेल में नमीत डोड्राय एवं अभिषेक तिग्गा ने गोल किया.
टीम में कौन कौन हैं प्लेयर्स
झारखंड टीम में दुर्गा मुंडा, रितिक रोशन लकड़ा, अमित बा, सुखनाथ गुड़िया,नामित डोड राई , निरमेश तिर्की, सुमित बरवा, विशाल लकड़ा, कमलचिक बड़ाईक, अमृत तिर्की , विनीत टोप्पो, दीपक सोरेंग कुलदीप बारला ,एडिशन मींज अभिषेक तिग्गा, असीम एक्का,जेम्स नाग एवं प्रभात समद ,कोच एडम होरो एवं मैनेजर रोहित कुमार हैं.
झारखंड टीम का गुरुवार का फाइनल मेजबान हरियाणा के साथ होगा. झारखंड टीम के फाइनल में प्रवेश करने पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह,शशिकांत प्रसाद,विजय शंकर सिंह,मनोज कोनबेगी ,रजनीश कुमार ने खुशी जतायी है. फाइनल जीतने की भी उम्मीद की है.
इसे भी पढ़ें:सरयू राय की संस्था ‘युगांतर भारती’ पर भाजपा ने लगाया गड़बड़ी का आरोप, CBI जांच की मांग की




