BiharJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

लालू यादव को जेल से बाहर आने लिये अभी और करना पड़ेगा इंतजार

राजद ने ऑनलाइन न्यायिक प्रक्रिया पूरी कर जल्द से जल्द रिहा करने का किया आग्रह

Ranchi : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाई कोर्ट से बेल मिले आज 12 दिन हो चुके हैं. बावजूद उनकी मुश्किलें खत्म नहीं हो पा रही है. उन्हें रिहा होने के लिए 2 मई या उससे भी अधिक समय तक का इंतजार करना पड़ सकता है.

इसे भी पढ़ेंःCorona: देश में पहली बार 24 घंटे में मृतकों की संख्या 3000 के पार, अब तक दो लाख से अधिक की मौत

इसकी मुख्य वजह कोरोना के बढ़ते से संक्रमण के मद्देनजर अदालती कार्य ठप होना है. झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने कोरोना के मद्देनजर अदालती कार्य बंद रखने का फैसला लिया है. फिलहाल अदालत के कामकाज दो मई तक के लिये स्थगित हैं. हालात के मद्देनजर इसके और आगे बढ़ने की संभावना है.

इसे भी पढ़ेंःआज से कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

बता दें कि हाइकोर्ट ने 17 अप्रैल को चारा घोटाले से जुड़े दुमका कोषागार मामले में जमानत दे दी थी. जिसके बाद उन्हें जेल से बाहर आने की उम्मीदें बढ़ गई थीं। लेकिन लालू यादव की रिहाई में कोरोना एक बहुत बड़ा विलेन बन गया है. इधर प्रदेश राजद के नेता और कार्यकर्ताओं में निराशा व्याप्त है, लेकिन अभी भी वे उम्मीद में हैं कि उनके नेता की रिहाई जल्द होगी. पार्टी की प्रवक्ता की मांग है कि लालू यादव के उम्र और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन सुनवाई की व्यवस्था की जाये और उन्हें जल्द से जल्द रिहा किया जाये.

Related Articles

Back to top button