
Giridih: लोकआस्था और निर्जला उपवास का महापर्व छठ पूजा शुक्रवार से नहाय खाय के साथ शुरू होने जा रहा है. जैसे जैसे पर्व नजदीक आ रहा है उसी तरह जिला प्रशासन के साथ सदर विधायक सुदविया कुमार सोनू भी जिला मुख्यालय के घाटों पर चल रही साफ-सफाई के कार्य में तेजी के साथ करने का निर्देश अधिकारयों को दे रहे हैं. बुधवार को भी सदर विधायक सोनू के साथ उप नगर आयुक्त स्मृति कुमारी, एसडीपीओ अनिल सिंह, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता अजीत कुमार और बिजली विभाग के एसडीओ के साथ कई घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान सदर विधायक ने अधिकारियो के साथ जेएमएम के जिला अध्यक्ष संजय सिंह और कई जेएमएम नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. और शहर के छठ घाटों का हाल देखा. झरियागदी, दीनदयाल, शिवशक्ति, अर्घाघाट, सिहोडीह, शीतलपुर, पचम्बा के बुदवाहाहार घाट समेत कई जलस्त्रोतो का जायजा लेकर सफाई कार्य और घाटों में चल रहे कई और कार्य को देखा. इस दौरान उप नगर आयुक्त स्मृति कुमारी ने सदर विधायक सोनू को जानकारी देते हुए कहा की जिन घाटों में लाइट नहीं लगा है हर उन घाटों में लाइट लगा दिया जायेगा. और घाट अगले दो दिन में पूजा अर्चना के लिए बेहतर कर लिए जाएंगे. इस दौरान विधायक के साथ जेएमएम नेता गोपाल शर्मा, रामजी, राकेश सिंह टुन्ना, सुमित कुमार, रॉकी सिंह, राकेश रंजन, परदोष कुमार समेत कई नेता और कार्यकर्ता थे.
इसे भी पढ़ें: छठ पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था को लेकर डीसी ने अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश




