JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर: युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने राकेश साहू, तैलिक साहू महासभा ने किया सम्‍मानित

Jamshedpur : झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव बनने पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू को सोमवार को बागबेड़ा में सम्मानित किया गया. तैलिक साहू महासभा की महिला अध्यक्ष पूजा साहू के नेतृत्व में बागबेड़ा गांधीनगर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज के युवा के आगे बढ़ने से आने वाले समय में समाज के लोग और ज्यादा मजबूत होंगे.

इस अवसर पर राकेश साहू ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी श्रीनिवास, राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा, प्रदेश प्रभारी इमरान अली, सह प्रभारी जैनेंद्र पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, नेहा साहू, शिव लोचन साहू, संजय साहू, शैलेंद्र कुमार, चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद थे. मालूम हो कि विगत दिनों युवा कांग्रेस का चुनाव हुआ था. उसका परिणाम कुछ दिन पहले निकला था, बाकी बचे हुए सभी का चुनाव परिणाम रविवार को युवा कांग्रेस की वेबसाइट पर डाला गया, जिसमें राकेश साहू को प्रदेश का महासचिव बनाया गया है.

ये भी पढ़ें- जमशेदपुर: डेफोडिल्‍स उच्‍च विद्यालय में दी गयी पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि, बच्‍चे बोले- आज है ब्‍लैक डे

Related Articles

Back to top button