
Lucknow : यूपी पुलिस की कार्यशैली पर एक बार फिर लापरवाही और निष्क्रियता के चलते कई सवाल खड़े हो गए हैं. इस बार मामला बरेली जिले की श्यामगंज चौकी का है. श्यामगंज इलाके में सपा नेता ने साईं मंदिर में घुसकर युवक की जमकर पिटाई कर दी. इससे वहां भगदड़ मच गई. मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. हालांकि देर रात तक पूरा मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया.
बरेली. सपा नेता की गुंडई, मंदिर में दर्शन करने आए दो भक्तों को पीटा, मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना, थाना बारादरी क्षेत्र के श्यामगंज की घटना pic.twitter.com/O77Lu44mhN
— Hindustan (@Live_Hindustan) April 17, 2022
इसे भी पढ़ें:ये है ‘डिस्को डांसर चोर’, दुकान में चोरी करते हुए लगाए ठुमके; CCTV में कैद वारदात का देखें VIDEO
क्या है मामला
श्यामगंज के पास साईं मंदिर में लोग पूजा अर्चना कर रहे थे. रविवार को अचानक से वहां भगदड़ मचने लगी. लोग इधर-उधर भागने लगे. सपा नेता के साथ पहुंचे उसके दबंग साथियों ने दो लोगों को पकड़ लिया. मंदिर प्रांगण में ही उनकी जमकर पिटाई लगाई. दबंगों ने पीटकर उन्हें गिरा दिया.
आसपास के लोगों ने बचाने की भी कोशिश की लेकिन दबंग नहीं माने. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस को इसकी सूचना दी गई. लेकिन देर रात तक पुलिस एक भी हमलावर को पकड़ नहीं पाई.
इसे भी पढ़ें:Ranchi News: बिजली से संबंधित समस्या की इस नंबर पर दें जानकारी, जेबीवीएनएल ने उठाया कदम




