Uncategorized

मनोरंजक तरीके से जेंडर इक्वालिटी की बात करती है फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’

New Delhi : अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा का कहना है कि उनकी फिल्म ‘ वीरे दी वेडिंग ’ मनोरंजक तरीके से जेंडर इक्वालिटी की बात करती है. सोनम शुक्रवार को फिल्म के अन्य कलाकारों करीना कपूर खान , स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया के साथ फिल्म के प्रचार के लिए देश की राजधानी में आई हुई थीं. उसी दौरान सोनम ने फिल्म के बारे में काफी कुछ बताया.

इसे भी पढ़ें- मेंटल है क्या’ में अमायरा दस्तूर बनेंगी राजकुमार राव की प्रेमिका

चार महिला किरदारों के जश्न मनाने के बारे में है फिल्म

सोनम ने कहा कि फिल्म का लक्ष्य महिला सशक्तिकरण का प्रचार करना नहीं बल्कि चार सहेलियों की सामान्य सी कहानी बताना है. सोनम ने कहा कि यह फिल्म मनोरंजक तरीके से जेंडर इक्वालिटी की बात करती है. यह महिला केंद्रित फिल्म है लेकिन यह महिला सशक्तिकरण या इस तरह की चीजों के बारे में नहीं है. यह चार महिला किरदारों के जश्न मनाने के बारे में है. वहीं फिल्म की अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कहा कि मेरे लिए यह फिल्म सशक्त करने वाली है क्योंकि यह महिलाओं के पसंद के बारे में बात करती है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button