Lead NewsSports

IND vs ENG: फिर अक्षर की फिरकी में फंसा इंग्लैंड, पहली पारी 205 रन पर सिमटी

Ahemdabad: मोटेरा स्टेडियम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की तरह ही चौथे टेस्ट मैच में भी इंग्लैंड कमजोरी सबके सामने नजर आयी. इंग्लैंड की पूरी टीम 205 के कम स्कोर पर ऑल आउट सिमट गयी है.

मैच में फिर से युवा स्पिनर अक्षर पटेल का जलवा रहा. पटेल ने पहली पारी में 4 बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया. इंग्लैंड की टीम से बेन स्टोक्स ने 55 रनों की स्थिर पारी खेली, इसके अलावा डेनियल लॉरेंस ने भी 46 रन बनाए.

इसे भी पढ़ें: एक अप्रैल से डाकघर बैंक से चार बार से अधिक नकद निकासी की तो देना होगा शुल्क

इसके बाद भारत ने बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन के खत्म होने तक एक विकेट खोकर 24 रन बना लिए हैं. ओपनर शुभमन गिल को जिमी एंडरसन ने चौथे गेंद पर ही आउट कर दिया. गिल का खराब फार्म जारी रहा और वो अपना खाता तक नहीं खोल पाये. क्रीज पर पुजारा और रोहित मौजूद हैं.

इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसकी शुरुआत बेहद खराब रही. अक्षर ने सलामी बल्लेबाज डोमिनिक सिब्ले को बोल्ड कर सस्ते में आउट किया और इंग्लैंड को पहला झटका दिया. सिब्ले ने आठ गेंद खेल दो रन बनाए. भारत के लिए अक्षर पटेल 4 के अलावा रवि अश्विन ने 3 और सिराज ने 2 विकेट लिए हैं.

इसे भी पढ़ें: अवैध राशन कार्ड धारकों पर प्रशासन सख्त, होम टू होम सर्वे कर होगी कार्रवाई

Related Articles

Back to top button