Education & CareerJharkhandPalamu

150 साल पुराने स्कूल में पुराने और नये प्राचार्य की लड़ाई प्रशासन ने ताला तोड़कर सुलझायी

  • पुराने प्रभारी प्राचार्य ने स्कूल के ऑफिस और क्लासरूम में जड़ रखा था ताला, नहीं दे रहे थे नये प्रभारी प्राचार्य को प्रभार
  • एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में ताला तोड़कर नये प्रभारी प्राचार्य को दिलाया गया प्रभार

Palamu : करीब 150 वर्ष पुराने पलामू जिला स्कूल में प्रभारी प्राचार्य को प्रभार दिलाने के लिए सोमवार को कार्यपालक दंडाधिकारी की मौजूदगी में स्कूल का ताला तोड़ा गया. प्रभारी प्राचार्य को पिछले ढाई महीने से प्रभार नहीं मिल पा रहा है.

मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) ने मेदिनीनगर सदर एसडीएम को पत्र लिखकर कार्यपालक दंडाधिकारी की मौजूदगी में प्रभार दिलवाने का आग्रह किया था.

एसडीएम के निर्देश के आलोक में कार्यपालक दंडाधिकारी और पुलिस की मौजूदगी में सोमवार को इस स्कूल के सभी कार्यालय और क्लासरूम का ताला तोड़ा गया और प्रभारी प्राचार्य करुणा शंकर तिवारी को प्रभार दिलवाया गया.

इसे भी पढ़ें :टेंपो पर बैठ कर पुराने दिनों की यादों में खो गये मिनिस्टर बन्ना गुप्ता

यह है मामला

पलामू जिला स्कूल 1877 में स्थापित हुआ था. चर्चा है कि स्कूल के इतिहास में पहली बार इस तरह की घटना हुई है. जिला स्कूल का स्लोगन है ‘ड्यूटी फर्स्ट सेल्फ लास्ट’, इस स्लोगन को स्कूल के ही शिक्षकों ने तार-तार कर दिया है.

दरअसल, जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) ने एक आदेश जारी कर स्कूल के संस्कृत शिक्षक करुणा शंकर तिवारी को नया प्रभारी प्राचार्य बनाया था. लेकिन, स्कूल के प्रभारी प्राचार्य राम दयाल कुशवाहा प्रभार नहीं दे रहे थे.

राम दयाल कुशवाहा सभी कार्यालय और क्लासरूम की चाबी भी नहीं दे रहे थे. मामले में डीएसई ने एसडीएम को पत्र लिखकर दंडाधिकारी की मौजूदगी में प्रभार दिलवाने का आग्रह किया था.

इसे भी पढ़ें : कोरोना के कारण निजी स्कूल के शिक्षकों और प्रबंधन से जुड़े कर्मचारियों का भविष्य अधर में

वरीय होने के बावजूद हटाया गया : राम दयाल कुशवाहा

राम दयाल कुशवाहा का कहना है कि वह वरीय हैं और जानबूझकर आदेश जारी कर उन्हें हटाया गया है. उन्होंने मामले में आरडीडीई को पत्र लिखा, लेकिन मामले को लटकाये रखा गया. कुशवाहा का कहना है कि इससे साबित होता है कि इस मामले में आरडीडीई स्तर से करुणा शंकर तिवारी को सपोर्ट किया गया.

ढाई महीने से सभी थे परेशान : करुणा शंकर तिवारी

इधर, स्कूल के नये प्रभारी प्राचार्य बने करुणा शंकर तिवारी ने कहा कि ढाई महीने से स्कूल में सभी परेशान हैं. प्रभार नहीं दिया जा रहा था, वरीय अधिकारियों के आदेश के बावजूद सब बंद था. ऐसे में कार्यपालक दंडाधिकारी की मौजूदगी में प्रभार दिलवाना स्वागत योग्य है.

इसे भी पढ़ें : 15 हजार युवाओं को रोजगार देने का CM का वादा छलावा है : दीपक प्रकाश

Related Articles

Back to top button