JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

JBVNL की अपील: स्मार्ट मीटर के लिए आवासीय परिसर के बाहर जगह उपलब्ध करायें, नंबर भी किया जारी

Ranchi: राजधानी रांची मे इन दिनों स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है. इससे संबंधित सूचना झारखंड बिजली वितरण निगम ने जारी की है. सूचना में निगम ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि उपभोक्ता निगमकर्मियों को मीटर अधिष्ठान कार्य में सहयोग करें. निगम ने सूचना में कहा है कि बिजली उपभोक्ता के पुराने मीटर को नये प्री-पेड स्मार्ट मीटर में बदल कर विद्युत संबंध चालू किया जा रहा है. अब तक एक लाख छ: हजार प्री-पेड स्मार्ट मीटर लगाये जा चुके हैं.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा में पांच नक्सली गिरफ्तार, जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान में मिली सफलता 

निगम ने जारी सूचना में कहा है कि प्रीपेड बिजली का स्मार्ट मीटर, सर्विस तार सहित निःशुल्क लगाया जा रहा है. विशेषकर शहरी क्षेत्र के आवासीय अपार्टमेंट वाणिज्यिक परिसर में रहने वाले उपभोक्ताओं से अपील है कि अपने परिसर में स्मार्ट मीटर स्थापित किये जाने के कार्य में सहयोग करें. अपने परिसर के मुख्य प्रवेश द्वारा पर उपयुक्त जगह उपलब्ध कराये. जिससे मीटर अधिष्ठान हो सके. निगम ने इसके लिये नंबर भी जारी किया है. जहां असुविधा होने पर उपभोक्ता शिकायत कर सकते हैं.

मीटर लगाने वाले एजेंसी का मोबाईल नंबर 9828117214 और 9618181340 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. जबकि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड से सम्र्पक के लिए मोबाईल नंबर 9431135609 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं.बता दें राजधानी रांची में साढ़े तीन लाख स्मार्ट मीटर बदले जाने है. कार्य एजेंसी जीनस सेक्योर को दिया गया है. दिसंबर के अंत तक एजेंसी को स्मार्ट मीटर अधिष्ठान राजधानी में पूरा करना है.

Related Articles

Back to top button