
Hazaribagh : डीएवी पब्लिक स्कूल में स्कूल की पूर्व छात्रा एवं फेमिना मिस इंडिया के फाइनल प्रतियोगिता में पांचवे स्थान पर रही स्टेफी पटेल का भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर डीएवी स्कूल समूह की क्षेत्रीय निदेशिका डॉ. उर्मिला सिंह ने स्टेफी पटेल को सम्मानित करते हुए कहा कि झारखंड की इस बेटी ने पूरे देश में हजारीबाग जैसे छोटे से शहर को विशेष पहचान दी है. कहा कि क्रिएटिव माइंड एवं आगे बढ़ने की भूख ही किसी को सफलता के ऊंचे शिखर तक ले जाती है.
इसे भी पढ़ेंःअशोक नगर में जब खुल रहे थे सरकारी कार्यालय और राष्ट्रीय बैंक, तब क्यों सोया रहा विभाग
सौंदर्य प्रतियोगिताएं सुंदर परिधान के बल पर नहीं जीती जा सकती
स्टेफी पटेल ने कहा कि सौंदर्य प्रतियोगिताएं सिर्फ ऊपरी सुंदरता और सुंदर परिधान के बल पर नहीं जीती जा सकती हैं. इस प्रतियोगिता के ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ जैसे राउण्ड में कई मुश्किल प्रश्नों का सामना करना पड़ता है. स्टेफी ने स्कूल के ड्रेमेटिक क्लब एवं उनके शिक्षकों के प्रति विशेष आभार प्रकट किया जिन्होंने उन्हें छात्र-जीवन में पहली बार स्टेज दिया. स्कूल के प्राचार्य अशोक कुमार ने स्टेफी का ‘मिजल्स एवं रुबेला’ रोकथाम अभियान की ब्रांड एंबेस्डर के रूप में चयन पर बधाई देते हुए कहा कि वह सामाजिक सेवा में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाए. समारोह में डीएवी भरेचनगर के प्राचार्य एमके मिश्रा, डीएवी घाटोटाड़ की प्राचार्या किरण यादव सहित शहर के कई गणमाण्य मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : JBVNL में 15 करोड़ का घपला और घपलेबाज को संरक्षण देने वाले आईएएस राहुल पुरवार पर सरकार की चुप्पी
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




