
Ranchi: रिम्स में जल्द ही मरीजों को निजी अस्पतालों जैसी वीआईपी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी. रिम्स परिसर स्थित पेइंग वार्ड बनकर तैयार है. जिसका उदघाटन राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास 26 जुलाई को करेंगे. उपरोक्त बातें रिम्स प्रभारी निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव ने रिम्स पेईंग वार्ड के निरिक्षण के दौरान कहीं. उन्होंने कहा कि मिजिल्स रूबेला अभियान की शुरूआत के लिए मुख्यमंत्री रिम्स आएंगे. इस दौरान सीएम के हाथों पेईंग वार्ड का भी उदघाटन किया जाएगा. रिम्स शासी परिषद की बैठक में पेईंग वार्ड का किराया एक हजार रूपया प्रतिदिन निर्धारित किया गया है. इसके लिए चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की नियुक्ति कर लिया गया है.
इसे भी पढ़ें : कागजों पर संचालित फर्जी चाइल्ड केयर होम कर रहे सरकार को गुमराह, होगी कार्रवाई : आयोग
बचे हुए काम को जल्द पूरा करने का निर्देश
रिम्स प्रभारी निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव ने कहा कि पेइंग वार्ड में बचे हुए काम को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि निरिक्षण का उदेश्य है कि यहां के स्थिती का जायजा लेना. ताकी उदघाटन के दिन सभी काम समय पर पूरा हो सके. इसमें मरीज के साथ आने वाले परिजनों के रहने की व्यवस्था कि गयी है. सभी फ्लोर पर दो-दो नर्स के साथ एक डॉक्टर ड्यूटी में तैनात रहेंगें.
इसे भी पढ़ेंःअशोक नगर में जब खुल रहे थे सरकारी कार्यालय और राष्ट्रीय बैंक, तब क्यों सोया रहा विभाग
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा पेइंग वार्ड
रिम्स में 100 बेड की क्षमता वाला पेइंग वार्ड एवं ट्रामा सेंटर तैयार हो चुका है. यहां मरीजों को बड़े अस्पतालों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. वार्ड में टीवी, फ्रीज, एसी, बाथरूम में गीजर तथा अन्य तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. हर फ्लोर पर 24 घंटे चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की तैनाती रहेगी. लेकिन इन तमाम सुविधाओं के लिए एक हजार रूपाया चार्ज लिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : JBVNL में 15 करोड़ का घपला और घपलेबाज को संरक्षण देने वाले आईएएस राहुल पुरवार पर सरकार की चुप्पी
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




